मनोरंजन

Box Office: 4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड

मराठी फिल्मों ने 2026 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. पहले ‘राजा शिवाजी’, ‘देऊळ बंद 2’, ‘तुंबाडची मंजुळा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस धमाका कर दिया. अब एक नई फिल्म थिएटर में लगी है. फिल्म का नाम है ‘भूतम भयम्’. फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं और फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. 

‘भूतम भयम्’ का बॉक्स ऑफिस
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 22 लाख की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने 57 लाख कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 69 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.48 करोड़ हो गया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 1.74 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 21 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली. बता दें कि फिल्म का बजट 4 करोड़ बताया जा रहा है. इस हिसाब से फिल्म ने बजट का 37 परसेंट रिकवर कर लिया है. अब देखना होगा फिल्म आने वाले दिनों में कैसा परफॉर्म करती है.

ये भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, ‘कॉकटेल 2’ सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

इसी के साथ फिल्म 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 मराठी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म ने ‘राणा पति शिवराज स्वारी आग्रा’ को पछाड़ दिया है और 2026 की नौवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म बन गई है. ‘राणा पति शिवराज स्वारी आग्रा’ ने 1.39 करोड़ कमाए थे.

2026 टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्मों की लिस्ट 
इस लिस्ट में नंबर वन पर ‘राजा शिवाजी’ है. फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में थे. उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया था. फिल्म ने 105.68 करोड़ कमाए थे. फिल्म में जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, अभिषेक बच्चन जैस स्टार्स थे. सलमान खान ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया था.

  • दूसरे नंबर पर ‘देऊळ बंद 2’ है. इस फिल्म ने 74.16 करोड़ की कमाई की थी.
  • तीसरे नंबर पर ‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ है. इस फिल्म ने 28 करोड़ कमाए.
  • चौथे नंबर पर ‘तुंबाडची मंजुळा’ है. फिल्म ने 16.39 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • पांचवें नंबर पर ‘अगं अगं सूनबाई, काय म्हणताय सासूबाई?’ ने जगह बनाई है. फिल्म ने 8.97 करोड़ कमाए.
  • छठे नबंर पर ‘घबाडकुंड’ है. फिल्म का कलेक्शन 7.38 करोड़ रहा.
  • सातवें नंबर पर ‘सुपर डुपर’ है. फिल्म ने 3.44 करोड़ कमाए.
  • आठवें पर Tighee है. इस फिल्म ने 1.64 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • नौवें पर ‘भूतम भयम्’ (1.48 करोड़) और दसवें ‘राणा पति शिवराज स्वारी आग्रा’ (1.39 करोड़) है.

ये भी पढ़ें- क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाह

फिल्म ‘भूतम भयम्’ में नजर आए ये स्टार्स

ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 43 मिनट है. फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हुई. फिल्म में छाया कदम, करण सोनावाने नील सालेकर, पुष्कराज़ चिरपुटकर, सौरभ घड़गे जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के राइटर और डायरेक्टर रामचंद्र गांवकर हैं. इसे महेश डायनादेव कोराडे, नरेन एस. कुमार ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फिल्म को फायदा मिल रहा है. जिस हिसाब से फिल्म ने शुरुआत की है आने वाले समय में फिल्म के और अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीदें हैं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button