भारत

CJP नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया, लंदन हो रहे थे रवाना

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक सदस्य सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोक दिया. वो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लंदन जा रहे थे.

उन्होंने एयरपोर्ट से ही वीडियो बनाते हुए सौरव दास ने कहा, ”मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर हूं.मेरी फ्लाइट दिल्ली से लंदन की एक बजे रात को थी. मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जा रहा था, वहां महान लोग पढ़े हैं. वहां यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन ने मुझे बुलाया था. लेक्चर देने और पैनल चर्चा के लिए. मैं उसी के लिए लंदन जा रहा था. जैसे ही मैं इमिग्रेशन चेक पर गया तब मुझे पता चला कि मेरा पासपोर्ट, फ्लैग कर दिया गया है. कायर सरकार ने देश से बाहर जाने से रोक दिया.”

सीजेपी नेता ने कहा, ”सरकार को क्या डर है, एक युवा पढ़े लिखे लोगों के बीच जा रहा है. जिंदगी मैंने बहुत कुछ खराब कर दिया. काश मैं नीरव मोदी और विजय माल्या होता. मैं करोड़ों रुपये बैंकों से लूट लेता.”

क्या बोले अभिजीत दीपके?

सौरव दास ने कहा कि ये सरकार कॉकरोच मूवमेंट से डरती है. इतना डर है कि वो पासपोर्ट तक फ्लैग कर रही है. ये सब करके क्या होगा. लगता है कि डर जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा. 

सौरव दास के दावों के बाद सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके ने कहा कि काश सौरव ने कोई बैंक लूटा होता या कोई वित्तीय घोटाला किया होता, तो सरकार उसे लंदन जाने की इजाजत जरूर दे देती.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button