खेल

UAE से हारी तो बाहर हो जाएगी इंडिया-ए? देखें एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल का सिनेरियो

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल टिकट अभी कंफर्म नहीं हुआ है, अगर उलटफेर हुआ तो तिलक वर्मा एंड टीम बाहर भी हो सकती है. ये समीकरण पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद बन गया है. बता दें कि 3 टीमें सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं. अब 1 स्पॉट बचा है, जिसके लिए 2 टीमों की उम्मीदें जिंदा हैं.

पहले आपको एशिया कप राइजिंग स्टार्स के फॉर्मेट के बारे में बताते हैं. इसमें कुल 8 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप्स में बांटा गया है. प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की सभी 3 टीमों से 1-1 मैच खेलेगी. ग्रुप-ए  के सभी मैच पूरे हो चुके हैं. श्रीलंका-ए और बांग्लादेश-ए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. अफगानिस्तान और हांगकांग चीन इस ग्रुप से बाहर होने वाली 2 टीम हैं.

ग्रुप बी का सिनेरियो

इसमें भारत के साथ पाकिस्तान, नेपाल और यूएई है. सभी टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं. पाकिस्तान इस ग्रुप से सेमीफाइनल पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. पाक ने रविवार को इंडिया-ए को हराया. अब 1 स्पॉट बचा है, भारत का टिकट कंफर्म नहीं है.

इंडिया-ए को कैसे मिलेगा सेमीफाइनल टिकट?

तिलक वर्मा एंड टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना है, जो यूएई के साथ है. इस स्थिति में भारत को और कुछ नहीं चाहिए, क्योंकि फिर इंडिया-ए के 3 मैचों में 4 अंक हो जाएंगे. लेकिन अगर यूएई उलटफेर करने में कामयाब रही और जीत गई तो फिर पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच पर नजर रहेगी.

भारत की हार वाली स्थिति में अगर पाकिस्तान नेपाल को हरा देगी तो फिर भी नेट रन रेट के हिसाब से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान अपने आखिरी मैच हार गई, तो नेपाल के 4 अंक हो जाएंगे और भारत के 2 ही रहेंगे. इंडिया-ए बनाम यूएई मैच कल सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा 

यह भी पढ़ें- ‘कहां है कुलदीप और सुथार?’, सौरव गांगुली ने उठाए टीम सिलेक्शन पर सवाल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button