उत्तर प्रदेशभारत

करवरिया बंधुओं को झटका, HC ने खारिज की जमानत अर्जी

जवाहर पंडित हत्याकांड: करवरिया बंधुओं को झटका, HC ने खारिज की जमानत अर्जी

इलाहाबाद हाई कोर्ट

संगम नगरी प्रयागराज के सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड में करवरिया बंधुओं को बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाबद HC ने इस वारदात में करवरिया बंधुओं की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. इससे पहले भी एक बार इनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. हाईकोर्ट ने यह कार्रवाई जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित हत्याकांड से जुड़ी क्रिमिनल अपीलों में उम्रकैद की सजा काट रहे अभियुक्तों की दूसरी जमानत अर्जी खारिज किया है.

जानकारी के मुताबिक निचली अदालत से उम्रकैद की सजा काट रहे रामचंद्र त्रिपाठी उर्फ कल्लू, पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और पूर्व एमएलसी सूर्यभान करवरिया ने हाईकोर्ट में दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की थी. अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए तथ्यों को देखते हुए इनकी जमानत अर्जी खारिज की है. यह हत्याकांड 13 अगस्त 1996 को तत्कालीन इलाहाबाद यानी आज के प्रयागराज की है.

दिनदहाड़े बरसाईं थी गोलियां

वारदात के दिन प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में शांति थी. अचानक सपा के तत्कालीन विधायक जवाहर पंडित किसी काम से सिविल लाइंस पहुंचे थे. अभी वह गाड़ी से उतर ही रहे थे कि उनके ऊपर AK-47 से दिनदहाड़े और अंधाधुंध फायरिंग होने लगी. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भी AK-47 लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे.

2019 में हुई थी सजा

मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में हुई, जहां से साल 2019 में करवरिया बंधुओं समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. इस फैसले के खिलाफ रामचंद्र त्रिपाठी, पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, एमएलसी सूर्यभान करवरिया और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दाखिल की. इसकी सुनवाई जस्टिस सलील कुमार राय और जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की डिविजन बेंच में हुई. जहां से अदालत ने इनकी जमानत अर्जी खारिज की है.

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button