खेल

6,6,6,6,6,6…, पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके इतने रन

जब बाकी सब बल्लेबाज फ्लॉप हो रहे थे, तब अभिषेक शर्मा ने जुझारू अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली. रविवार, 22 नवंबर को राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच खेला गया. इस भिडंत में पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बना लिए थे. जवाब में अभिषेक ने 42 गेंद में 70 रन बना दिए.

314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. दोनों को ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने उन्हें शुरुआत से ही हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. वैभव बढ़ते दबाव के बीच 11 रन बनाकर आउट हो गए. वहीँ आयुष बडोनी तो खाता तक नहीं खोल पाए.

अभिषेक शर्मा ने बनाए 42 गेंद में 70 रन

टीम इंडिया के लिए परिस्थितियां जटिल होती जा रही थीं, 26 के स्कोर पर 2 विकेट गिर चुके थे. मगर अभिषेक शर्मा ने धैर्य नहीं खोया और बीच-बीच में बड़े शॉट लगाते रहे. अभिषेक इसलिए भी दबाव में थे, क्योंकि दूसरे छोर पर कप्तान तिलक वर्मा के लिए एक-एक रन बनाना भारी हो रहा था.

एक समय हालात ऐसे थे कि तिलक पहली 36 गेंद में सिर्फ 8 रन बना पाए थे. इसलिए दूसरे छोर पर एक सेट बल्लेबाज होने के कारण अभिषेक पर दबाव बढ़ता जा रहा था. उन्होंने 42 गेंद में 70 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले.

वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हुए हैं. पाकिस्तान ए के खिलाफ वैभव 13 गेंद में केवल 11 रन बना सके. इससे पहले भारत ने नेपाल को 306 रनों के अंतर से हरा दिया था. उस मुकाबले में भी वैभव 32 गेंद में 26 रन बना पाए थे. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव जितनी देर भी क्रीज पर डटे रहे, एक-दो गेंदों के अलावा वैभव ज्यादातर मौकों पर दिक्कतों से घिरे नजर आए.

यह भी पढ़ें:

हर्षित राणा से भिड़ रहा था पाकिस्तानी, फिर हुआ कुछ ऐसा, हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button