उत्तर प्रदेशभारत

16 की लड़की, 35 का दूल्हा… शादी तय हुई तो भाई पर करवा दी FIR

UP: 16 की लड़की, 35 का दूल्हा… शादी तय हुई तो भाई पर करवा दी FIR

सुबेहा थाना.

Barabanki News: बाराबंकी जिले में 16 साल की एक किशोरी ने अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. किशोरी का आरोप है कि उसका भाई उसकी शादी 35 साल के एक युवक से कराना चाहता है. शादी से इनकार करने पर भाई ने उसके साथ मारपीट की. किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि अगर उसे बाल संरक्षण गृह नहीं भेजा गया तो उसकी हत्या की जा सकती है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी के भाई और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई उसकी शादी अपनी उम्र से दोगुने से भी अधिक उम्र के युवक से कराना चाहता है. जिस युवक से उसकी शादी तय की जा रही है, उसकी उम्र 35 साल है. किशोरी ने कहा कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं है. उसने परिवार के सामने इसका विरोध किया. शादी से इनकार करने पर उसके भाई ने उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की. लड़की का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं.

ये भी पढ़ें- चाय की दुकान का ऐसा नाम कि हर कोई रुक जाए! प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के बेवफा चायवाले

‘शादी नहीं करना चाहती, बाल संरक्षण गृह भेजिए’

लड़की एक सहयोगी के साथ सुबेहा थाने पहुंची और पुलिस को अपनी पूरी बात बताई. उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की. लड़की ने यह भी कहा कि वह अपने परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती. उसे बाल संरक्षण गृह भेज दिया जाए. लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई कि परिवार के लोग उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं. उसने पुलिस से कहा कि अगर उसे संरक्षण नहीं मिला तो उसकी जान को खतरा हो सकता है.

भाई समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज

लड़की की शिकायत मिलने के बाद सुबेहा पुलिस ने उसके भाई संजय यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. लड़की के लगाए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है. सुबेहा थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि लड़की की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि लड़की शादी नहीं करना चाहती है और बाल संरक्षण गृह जाना चाहती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आशीष कुमार मिश्रा

आशीष कुमार मिश्रा

आशीष कुमार मिश्रा की 6 साल से जर्नलिज्म की Journey जारी है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बनाने में अहम योगदान भारत के राज्यों का है. इन राज्यों से जुड़ी हर खटपट, चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक, वो आप तक पहुंचाने में जुटा हुआ हूं.

उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम बड़े राज्यों की सियासत को समझता हूं और बेबाकी से उसे लिखता हूं. जर्नलिज्म की Journey 2017 में न्यूज चैनल समाचार टुडे से स्टार्ट हुई, फिर नेशनल वॉइस के साथ भी काम करने का मौका मिला.

दो न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल की तरफ में रुख किया. 2018 में पहली बार हैदराबाद में ईटीवी भारत की डिजिटल विंग टीम से जुड़ा. यहां साढ़े 3 साल का समय बिताने के बाद 2021 में दैनिक भास्कर (लखनऊ) की टीम से जुड़ा.

अब यह सफर 2022 से टीवी9 भारतवर्ष के साथ चल रहा है. पत्रकारिता का मैंने ककहरा दैनिक जागरण इंस्टीट्यूट से सीखा. यहीं से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button