खेल

12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले

इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट को सबसे खास और कठिन फॉर्मेट माना जाता है. दुनियाभर में टी20 क्रिकेट के बढ़ते क्रेज की वजह से अब टीमें टेस्ट क्रिकेट को कम ही महत्व देती हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का अगले एक साल का शेड्यूल काफी हैरान करने वाला है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अगले एक साल में यानी अगस्त 2026 से अगस्त 2027 के बीच 20 टेस्ट मैच खेलेगी, जिसमें पांच टेस्ट मैच भारत से होंगे.  

मार्च 2027 में इंग्लैंड से घर पर एक स्पेशल टेस्ट मैच 

ऑस्ट्रेलियाई टीम मार्च 2027 में घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड से एक टेस्ट मैच खेलेगी. यह मुकाबला काफी खास होगा, क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट मैच टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में खेला जाएगा.

इस प्रकार हैं ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर)
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैच (दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर)
न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर)
भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच (भारत के मैदान पर)
इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट मैच (घरेलू मैदान पर)
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच (इंग्लैंड के मैदान पर)

जनवरी से मार्च के बीच भारत से 5 टेस्ट मैच 

जनवरी 2027 में ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत आएगी. यह टेस्ट सीरीज भी काफी खास होगी, क्योंकि भारतीय परिस्थितियों में कंगारू टीम के लिए पांच टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होगा. वहीं लंबे वक्त के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

यह भी पढ़ें- 

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस ‘भारतीय’ को मिला मौका



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button