मनोरंजन

शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई. इस फायरिंग में एक्टर बाल-बाल बचे. वहीं दो लोग घायल हुए. एक टाइगर के ड्राइवर और दूसरे फैन उमेश चौहान. टाइगर श्रॉफस पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली. इस केस में लगातार कई अपडेट सामने आ रहे हैं. पुलिस ने 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

अब मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच से पता चला है कि जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने के बाद शूटर्स ने कथित तौर पर कैसे भागने का प्लान बनाया था.

ऐसे बनाया था भागने का प्लान

शूटर्स का असली प्लान सूरत से दिल्ली बस से जाना और फिर बॉर्डर पार करके नेपाल जाना था. हालांकि, उनका प्लान A फेल हो गया क्योंकि वे दिल्ली जाने वाली बस के निकल जाने के बाद बस स्टैंड पहुंचे. प्लान A के फेल होने के बाद, कथित मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने प्लान B एक्टिवेट किया और आरोपी अंकित खटक के ज़रिए शूटर्स को VoIP कॉल से नए इंस्ट्रक्शन भेजे.

तीनों शूटर्स – फूल सिंह, रेहान अंसारी और ऋतिक कुमार – कथित तौर पर एक ऑटो-रिक्शा से सूरत रेलवे स्टेशन गए और सुबह करीब 1:33 बजे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में चढ़ गए. ट्रेन में चढ़ने से पहले, उन्होंने कथित तौर पर फायरिंग में इस्तेमाल किए गए दो हथियार और गोलियां सूरत बस स्टैंड के पास एक खुली जगह में छिपा दीं, क्योंकि उन्हें ट्रेन के सफर के दौरान पुलिस चेकिंग का डर था.

प्लान B के तहत, शूटर्स को कथित तौर पर जयपुर के बाहरी इलाके में मेन स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन से उतरने का निर्देश दिया गया था. उनका प्लान रेलवे ट्रैक छोड़कर, बस या टैक्सी का इंतज़ाम करके सड़क के रास्ते दिल्ली की ओर बढ़ने का था, फिर बॉर्डर पार करके नेपाल चले जाने का. हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से उनकी हरकतों पर नज़र रखी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button