उत्तर प्रदेशभारत

बारिश-ओले… दिल्ली-UP सहित हरियाणा में अचानक मौसम ने बदला रंग, हिमाचल-उत्तराखंड में भी अलर्ट

बारिश-ओले… दिल्ली-UP सहित हरियाणा में अचानक मौसम ने बदला रंग, हिमाचल-उत्तराखंड में भी अलर्ट

आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में आज यानी 25 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. उत्तर भारत के भी कई राज्यों में बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है. पहाड़ी राज्यों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. देर रात को दिल्ली में बारिश के साथ ओले भी गिरे. उम्मीद की जा रही है कि ये बारिश हवा की गुणवत्ता को भी सुधारेगी. वहीं आज दिल्ली में बादलों का डेरा रह सकता है. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, आजमगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, सोनभद्र, चंदौली, आगरा, मथुरा और मिर्जापुर में मध्यम बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. बारिश के कई जिलों में बारिश और आंधी की आशंका है.

झारखंड और बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

झारखंड में रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. पश्चिम बंगाल के के जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जोकि कल सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इससे देश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

राजस्थान में जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जालौर, सिरोही, बारां और पाली में बारिश और आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पंजाब के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. हरियाणा में भी मौसम बदला है. दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं.

दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश

तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में तटीय और दक्षिण आंतरिक इलाकों में बारिश हो सकती है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेलंगाना में कल कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों के मौसम का हाल

उत्तराखंड के पांच प्रमुख पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर में भी इन दिनों बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहावना बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: JNU की दीवारों पर लिखे उमर खालिद को रिहा करो और लॉन्ग लिव नक्सल के नारे, ABVP ने जताई आपत्ति

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button