खेल

रोहित शर्मा के 12,000 वनडे रन पूरे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

रोहित शर्मा 12,000 वनडे रन बनाने वाले दुनिया के 7वें खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए गुवाहाटी में ये आंकड़ा छुआ. इस फॉर्मेट में टोटल रनों के मामले में उनसे आगे भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं. चलिए आपको बताते हैं कि दुनिया के किन बल्लेबाजों ने वनडे इंटरनेशनल में 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार साझेदारी की, ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को जीत के लिए 406 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था. ऐसे में तेज शुरुआत की दरकार थी, दबाव भी था लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने कमाल की पारी खेली. कप्तान गिल ने वनडे इंटरनेशनल में अपना 11वां शतक जड़ा.

शतक जड़कर आलोचकों को दिया करारा जवाब

रोहित ने इस ऐतिहासिक पारी को शतक तक पहुंचाया, जो उन लोगों के लिए एक जवाब है जो उनकी काबिलियत और फिटनेस पर सवाल उठाते हैं. रोहित ने 72 गेंदों में शतक पूरा किया, इस समय तक उन्होंने 6 छक्के और 10 चौके लगाए थे.

वनडे इंटरनेशनल में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 18426- सचिन तेंदुलकर
  • 15080- विराट कोहली (भारत) 
  • 14234- कुमार संगाकारा (श्रीलंका)
  • 13704- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • 13430- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
  • 12650- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • 12000* रोहित शर्मा (भारत).

रोहित शर्मा इंटरनेशनल करियर

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने भारत के लिए 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक उन्होंने कई रिकार्ड्स बनाए, इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड उन्ही के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे. भारत उनकी कप्तानी में पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा था. उन्होंने 290 वनडे मैचों में 12000 रन से ज्यादा बना लिए हैं, जिसमें 35 शतक हैं.

रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट की 116 पारियों में 4301 रन बनाए हैं. 159 टी20 की 151 पारियों में उन्होंने 4231 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का ‘दोहरा शतक’, छक्कों की झड़ी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button