मनोरंजन

रणबीर कपूर की एक्टिंग देख ‘रामायण’ के मुरीद हुए राजामौली, इन सेलेब्स ने भई बताया ब्लॉकबस्टर

नितिश तिवारी की रामायण का पार्ट 1 दिवाली से पहले 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. फिल्म को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का, साई पल्लवी ने माता सीता का और यश ने रावण का किरदार निभाया है.

इस फिल्म में हनुमान के रोल में संजय दत्त हैं. इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ ने हनुमान चालिसा को अपनी आवाज में गाया है. हनुमान चालिसा में उनके साथ कैलाश खैर, अनिरुद्ध रविचंदर, सुखविंदर सिंह और मोहित चौहान ने भी काम किया है.

फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सेलेब्स भी फिल्म का अपना अनुभव साझा कर रहे हैं. करण जौहर ने फिल्म देखने के बाद फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है.

करण जौहर ने मेकर्स को दी बधाई

फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर ‘रामायण’ की पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने फिल्म को किसी चमत्कार से कम नहीं बताया. करण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखा, ‘रामायण ऐसी कहानी है, जिससे देश की कई पीढ़ियां जुड़ी हुई हैं, हमने इस कहानी को कितनी बार देखा है, सुना है. इसके बावजूद इसे इतने शानदार सिनेमैटिक इफेक्ट्स के साथ प्रेजेंट करना बहुत बड़ी बात है.’ उन्होंने निमित मल्होत्रा के कंविक्शन की भी तारीफ की.

उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘रणवीर ने बिना किसी दिखावे के भगवान राम के किरदार को पर्दे पर उतारा और लोगों को यकीन दिलाया कि वो एक दैवीय शक्ति है, ये वाकई उनके टैलेंट की वजह से हो पाया है. उनकी आंखें ही किरदार की भावनाओं को बयां करने के लिए काफी हैं.’  करण ने इसे रणबीर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार बताया.

वहीं, साई पल्लवी को उन्होंने माता सीता के रूप में बेहद खूबसूरत और प्रभावशाली बताया. यश के बारे में करण ने लिखा, ‘साई आपने भी बड़ी खूबसूरती से माता सीता का किरदार निभाया है.’ उन्होंने रावण के अंदर की अलग-अलग आवाजों को दिखाने वाले सीन की भी तारीफ की. इसके अलावा रवि दुबे के लक्ष्मण वाले किरदार को भी शानदार बताया.

फिल्म की प्रशंसा में क्या बोले एस एस राजामौली ?

रामायण की तारीफ करने वालों में एसएस राजामौली का नाम भी शामिल हो गया है. उन्होंने फिल्म की प्रशंसा में एक्स पर लिखा, ‘रामायण… फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके दृश्य देखने में अद्भुत हैं. राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से, शांत लेकिन शानदार लगे हैं. रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी दमदार है, वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं. प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स… मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया. बधाई हो. नमित मल्होत्रा और पूरी टीम को, जिन्होंने इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है.’

बादशाह बोले – हर फ्रेम है शानदार, देखकर रो पड़ा

सिंगर और रैपर बादशाह ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘फिल्म का हर फ्रेम शानदार है और इसके किरदार बिलकुल असली लगते हैं. हम बचपन से इसकी कहानी जानते हैं, इसके बावजूद फिल्म ने मुझे रुला दिया था.’ उन्होंने इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की.

उन्होंने एक दूसरा पोस्ट कर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की भी तारीफ की. उन्होंने कैकेयी के लिए लारा को और लक्ष्मण के लिए रवि दुबे को कास्ट करने को मास्टरस्ट्रोक बताया.

आशीष चंचलानी ने बताया ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर

मशहूर यूट्यूबर और एक्टर आशीष चंचलानी ने भी फिल्म का रिव्यू शेयर किया. उन्होंने ‘रामायण’ को शानदार विजुअल्स और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस वाली फिल्म बताया. आशीष ने डायरेक्टर्स से लेकर एक्टर्स तक सभी की तारीफ की. आशीष ने कहा, ‘फिल्म का जटायु फाइट सीक्वेंस इतना भावुक कर देने वाला है कि इसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए.’

सुनील लहरी और मुकेश छाबड़ा ने भी की तारीफ

बीआर चोपड़ा की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले रवि दुबे की तारीफ करते हुए कहा कि उनके किरदार में लक्ष्मण के चरित्र की मासूमियत और इंटेंसिटी साफ नजर आती है. उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं. 

वहीं, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को बेहद खूबसूरत बताया. मराठी एक्टर अजिंक्य देव ने स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का रिव्यू शेयर किया था. उन्होंने इसके विजुअल इफेक्ट्स, एक्टिंग, सेट्स और इमोशंस की तारीफ की थी. अजिंक्य ने इसे सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि थिएटर में देखने लायक एक शानदार अनुभव बताया.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button