मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ के तूफान से डरे आयुष्मान खुराना? दूसरी बार टली ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट, अब इस दिन देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट दूसरी बार टल चुकी है. ये फिल्म 9 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, हालांकि रिलीज से एक सप्ताह पहले मेकर्स ने एक बड़ा कदम उठाते हुए इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया है और नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.

क्या ‘दृश्यम 3’ के तूफान से डरे ‘उड़ता तीर’ के मेकर्स?

सिनेमाघरों में आज यानी 2 अक्टूबर को बॉलीवुड सुपरस्टर अजय देवगन की सफल फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने दस्तक दी है. ओपनिंग डे पर ये फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. ऐसे में उड़ता तीर के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. हालांकि ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि सिर्फ ‘दृश्यम 3’ के कारण ही उड़ता तीर की रिलीज डेट आगे बड़ी है या इसकी कोई  और वजह भी है.

ये भी पढ़ें: थिएटर-टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप, कभी करते थे विज्ञापन कंपनी में नौकरी

‘उड़ता तीर’ की नई रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान

चाहे उड़ता तीर के मेकर्स ने 9 अक्टूबर को फिल्म को रिलीज करने का फैसला बदल दिया हो, हालांकि इसके साथ ही नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. अब ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को दस्तक देगी यानी पहले तय रिलीज डेट से ठीक दो हफ्ते बाद. गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार फिल्म की रिलीज डेट टली थी. पहले ये मूवी 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि फिर रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 9 अक्टूबर कर दी गई थी.

क्या है आयुष्मान-सारा की फिल्म की कहानी?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है. हाल ही में आयुष्मान मशहूर कॉमेडियन समय रैना के शो पर पहुंचे थे तब उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो फिल्म में एक पाकिस्तानी जासूस बने हैं और वो इंडिया आता है तो अपनी याददाश्त भूल जाता है.

भारत आने के बाद पाकिस्तानी जासूस भारत का गुणगान करने लगता है. इस फिल्म को आकाश कौशिक और अमित मलिक ने डायरेक्ट किया है. इसका हिस्सा गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव और राम कपूर भी हैं.

ये भी पढ़ें: Tv पर किया राज, कैंसर से लड़ रहीं जंग, 13 साल के अफेयर के बाद हिंदू BF से की थी शादी



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button