उत्तर प्रदेशभारत

हॉर्न बजाते ही भड़के बाराती, महिला को घेरा… शिकायत पर थानेदार बोले- ‘आपने ही कुछ गलत किया होगा’

हॉर्न बजाते ही भड़के बाराती, महिला को घेरा... शिकायत पर थानेदार बोले- 'आपने ही कुछ गलत किया होगा'

बारातियों ने महिला से की बदसलूकी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब में धुत बारातियों ने कार सवार एक महिला के साथ अभद्रता की. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि थाने पहुंची महिला की मदद करने की जगह थानाध्यक्ष उस पर तंज कसते रहे. SP सिटी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर आग्रीम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मानसरोवर कॉलोनी की रहने वाली हैं. वह दो दिन पहले मझोला थाना इलाके के होटल मानसरोवर पैराडाइज के पास से होते हुए घर लौट रही थी, तभी एक बारात वहां से जा रही थी. बारातियों ने पूरी सड़क को जाम किया हुआ था. कार के हार्नबजा देने से भर से बाराती महिला पर भड़क गए. वह जबरन कार के अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. इस दौरान पीड़ित महिला के साथ गाड़ी में मौजूद साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए हुड़दंगियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल

यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत कुछ बाराती महिला की कार और बोनट पर हाथ मारते हुए गाड़ी रोकने और मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं. हद तो तब हो गई महिला इंसाफ की गुहार लगाने के मझोला थाने पहुंची. महिला का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने पीड़िता की मदद करने के बजाय उस पर तंज कस दिया और कहा कि ‘आपने ही कुछ गलत किया होगा, तभी ऐसा हुआ है’

SHO ने दिखाई संवेदनहीनता

इसके साथ ही SHO ने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए विवादित टिप्पणी की कि ‘दारू पीकर बूढ़े भी जवान हो जाते हैं, अब क्या ही कर सकते हैं, यह तो सदियों से चला आ रहा है’ ​पीड़िता ने पुलिस के इस रवैये और थानाध्यक्ष के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पुलिस के ढुलमुल रवैये पर सवाल उठने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है.

मामले ने पकड़ा तूल

सरेराह महिला से हुई इस बदसलूकी और शिकायत मिलने पर थानेदार द्वारा पीड़ित को ही दोषी ठहराने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच मुरादाबाद पुलिस का यह चेहरा कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. इस पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जांच की बात कही जा रही है. ​इस पूरे घटनाक्रम पर मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

शारिक सिद्दिकी

शारिक सिद्दिकी

पिछले 4 सालों से पत्रकारिता के फील्ड में हूं, निष्पक्ष पत्रकारिता का पक्षधर और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना ही मेरा उद्देश्य.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button