उत्तर प्रदेशभारत

हिंदू युवती को दिखाया एक्ट्रेस बनने का सपना, मुंबई लेकर गया…11 साल तक करता रहा दुष्कर्म

हिंदू युवती को दिखाया एक्ट्रेस बनने का सपना, मुंबई लेकर गया...11 साल तक करता रहा दुष्कर्म

पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके परिजनों पर शादी का झांसा देकर सालों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने एवं हिन्दू से मुस्लिम बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत हार कर आखिरी उम्मीद पुलिस का सहारा लिया और कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2015 से दिल्ली में मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर रही थी.

इसी दौरान उसकी पहचान उसी के घर के पास रहने वाले सरधना के वसील नामक युवक से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने उसे फिल्म और मनोरंजन जगत में आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाते हुए मुंबई लेकर चला गया, जहां दोनों लिविंग में रहने लगे. साल 2016 में दोनों मुंबई चले गए और साथ रहने लगे. युवती का आरोप है कि वसील ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उनके बीच संबंध बने.

2017 में हुई गर्भवती

एक साल बीत जाने के बाद साल 2017 में वह गर्भवती हो गई. युवती ने आरोप लगते हुए बताया कि तब उसने शादी की बात उठाई तो युवक और उसके परिवार ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर फैसला टाल दिया. पीड़िता का दावा है कि परिवार के दबाव में उसे गर्भपात कराना पड़ा और इसके बाद भी लगातार शादी का आश्वासन दिया जाता रहा. पीड़ित का कहना है कि वह वसील पर पूरी तरह विश्वास करती थी और मॉडलिंग से होने वाली अपनी आय का बड़ा हिस्सा उसे देती रही.

पैसे ऐंठने का भी आरोप

आरोप है कि पिछले करीब दस सालों में उससे 50 से 60 लाख रुपये तक लिए गए, जिनका उपयोग युवक और उसके परिवार की आर्थिक जरूरतों में किया गया. इसके बावजूद शादी को लेकर केवल आश्वासन ही मिलता रहा. पीड़िता ने बताया कि वसील उसे कई बार अपने घर भी लेकर गया, जिससे उसे विश्वास हो गया था कि परिवार उसे बहू के रूप में स्वीकार कर चुका है. हालांकि मई 2026 में जब वह सरधना स्थित उसके घर पहुंची तो उसे जानकारी मिली कि वसील ने 2 मई 2026 को किसी अन्य युवती से निकाह कर लिया है.

इस मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि युवती के द्वारा शिकायत मिली है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. फिलहाल, आरोपी युवक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

अनमोल शर्मा

अनमोल शर्मा

मैं अनमोल शर्मा पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और ग्राउंड रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखता हूं. वर्ष 2019 से TV9 समूह से जुड़कर ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव खबरों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हूं. राजनीति, क्राइम, जन आंदोलन, महामारी और संवेदनशील मुद्दों की निष्पक्ष व तथ्यपरक रिपोर्टिंग मेरी पहचान रही है. डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लगातार ट्रेंडिंग खबरें उपलब्ध कराकर चैनल की ऑनलाइन व्यूअरशिप बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. मेहनत, निर्भीकता और निष्पक्षता के बल पर दर्शकों के बीच एक भरोसेमंद पत्रकार के रूप में पहचान बनाई है. मेरठ की कर्मभूमि है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button