उत्तर प्रदेशभारत

‘हमारे साथ चलो, पूछताछ करनी है…’ चोरी के शक में युवक की थाने में पिटाई, बेहोश होने पर अस्पताल में छोड़कर भागे पुलिसकर्मी

‘हमारे साथ चलो, पूछताछ करनी है…’ चोरी के शक में युवक की थाने में पिटाई, बेहोश होने पर अस्पताल में छोड़कर भागे पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला बड़ा मामला सामने आया है. जहां एक दलित युवक को चोरी के शक में पूछताछ के लिए थाने लाने के बाद थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप पुलिस पर लगा है. पुलिस आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए युवक को बीमार बता रही है. गंभीर हालत में युवक का इलाज अस्पताल में जारी है.

पूरा मामला जिले के जामो थाना के अलीपुर गांव का है. कुछ दिन पहले गांव का एक ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था, जिसके बाद पुलिस बिजली विभाग में काम करने वाले एक दलित कर्मचारी खुशीराम को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाने ले आई. परिवार का आरोप है कि थाने में उन्होंने खुशीराम की जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं, उसे करंट भी लगाया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस युवक को अस्पताल में छोड़कर भाग गई.

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

खुशीराम के परिजन ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. हालांकि, दो दिन बीत जाने बाद भी अब तक मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. लोग मामले में निष्पक्ष जांच की मांग और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना से राजनीतिक पारा भी गर्मा गया है.

अमेठी में दलित युवक की पिटाई

दलित युवक की पिटाई के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर नगीना से सांसद और अजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पीड़ित के परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया हैं. कार्रवाई न होने तक परिजन के साथ खड़े रहने आश्वासन दिया है. मामले में उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही है. इस घटना को लेकर जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि युवक की ओर उसके परिजन के ओर से लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है. युवक को मिर्गी की बीमारी है,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button