विश्व

‘सिर्फ राजनीतिक ड्रामा’, शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की खबरों पर तारिक रहमान सरकार का जवाब

शेख हसीना के वापस बांग्लादेश लौटने की अटकलों के बीच तारिक रहमान सरकार ने बड़ा दावा किया है. बांग्लादेश सरकार ने सोमवार (9 नवंबर 2026) को कहा है कि भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की फिलहाल अपने देश लौटने की कोई मंशा नहीं है. शेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) जारी करने का अनुरोध किया है. इस पर बांग्लादेश के चीफ प्रॉसिक्यूटर मो. अमीनुल इस्लाम ने कहा कि उनकी यह सब कोशिशें सिर्फ एक राजनीतिक दिखावा हैं.

शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्रों के जनआंदोलन के दौरान सत्ता गंवाने के बाद भारत आईं और तब से यहीं रह रही हैं. बांग्लादेश सरकार ने साफ कर दिया है कि उन्हें कोई ट्रैवल डॉक्यूमेंट या नया पासपोर्ट जारी नहीं किया जाएगा. विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने उन्हें भगोड़ा बताते हुए पासपोर्ट देने से इनकार किया है. बांग्लादेश ने भारत सरकार से उनके प्रत्यर्पण की मांग भी की है. भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रत्यर्पण का अनुरोध मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि स्थापित प्रक्रियाओं के तहत इस पर विचार और जांच की जा रही है.

दिसंबर में बांग्लादेश जा सकतीं हैं शेख हसीना

शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां कानूनी कार्यवाही का सामना करने की इच्छा जताई है. बांग्लादेश अवामी लीग ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी. इसके मुताबिक, लंदन स्थित कानूनी फर्म मैट्रिक्स चैंबर्स के माध्यम से उनके वकीलों ने बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को पत्र भेजकर नए दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आग्रह किया है. लेटर में कहा गया है कि अंतरिम प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से शेक हसीना का मौजूदा बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द किए जाने की खबरें हैं. 

नए दस्तावेज जारी करने की मांग

वकीलों ने उनकी बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संधियों के तहत देश के दायित्वों का हवाला देते हुए नए दस्तावेज जारी करने की मांग की है. हसीना ने पहले भी दिसंबर में स्वदेश लौटने की बात कही थी. विभिन्न मंचों के जरिए उन्होंने कहा था कि वह बांग्लादेश पहुंचकर अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना चाहती हैं. उनके सहयोगियों के अनुसार, वापसी की तारीख का ऐलान दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद किया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button