उत्तर प्रदेशभारत

तार से पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर बेटियों पर किया हमला; शाहजहांपुर में क्यों कातिल बना पति?

तार से पहले पत्नी का गला घोंटा, फिर बेटियों पर किया हमला; शाहजहांपुर में क्यों कातिल बना पति?

वारदात के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक व्यक्ति ने पहले तार से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उसने उसी तार से अपनी दोनों बेटियों पर हमला किया. गनीमत रही कि बड़ी बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर अपना बचाव कर लिया, लेकिन छोटी बेटी आरोपी के हत्थे चढ़ गई. आरोपी ने उसका भी गला घोंटने की कोशिश की. इससे वह बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है.

मामला शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में आदर्श नगर कॉलोनी का है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घरेलू विवाद में रात के डेढ़ बजे इस वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी की पहचान कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता उर्फ पहाड़ी के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि सोमवार की रात करीब कमलेश और उसकी पत्नी सीमा गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इस दौरान आरोपी ने सीमा का गला घोंट दिया.

दोनों बेटियों को मारने की कोशिश

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपनी बड़ी बेटी कोमल उर्फ नैन्सी (16) की ओर दौड़ा, लेकिन वह खतरा भांप गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया. इतने में छोटी बेटी अंजली (12) आरोपी के हाथ लग गई. आरोपी ने उसी तार से अंजली का गला घोंटने की कोशिश की. इससे वह बेहोश हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस

मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतका के भाई अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि वारदात रात करीब एक बजे हुई थी,लेकिन उन्हें तत्काल करीब तीन बजे भांजी ने सूचना दी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपी कमलेश को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ हो रही है. अब तक की जांच में वारदात के पीछे घरेलू कलह का मामला सामने आया है.

अरविंद त्रिपाठी, शाहजहांपुर

अरविंद त्रिपाठी, शाहजहांपुर

अरविन्द त्रिपाठी ने पत्रकारिता की शुरुआत वॉयस ऑफ लखनऊ राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र एवं स्वतन्त्र प्रभात हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में बतौर जिला ब्यूरो प्रभारी शाहजहांपुर के रूप में की. राजनीति क्राइम और कंटेंट क्रिएटर के रूप में लंबा अनुभव होने के चलते लगभग सात वर्ष पहले TV9 भारतवर्ष नेशनल न्यूज़ चैनल में कार्य प्रारंभ किया. ग्रेजुएशन के बाद युरेका फोरब्स में टीम लीडर के तौर पर अपनी सेवाएं देने के बाद, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कदम रखा. तब से शाहजहांपुर जिले में बतौर स्ट्रिंगर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button