मनोरंजन

‘शानदार काम किया…’, फिल्म ‘दादा’ का फर्स्ट लुक देख सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात

क्रिकेट की दुनिया के सबसे पॉपुलर खिलाड़ी में से एक सौरव गांगुली आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. इस मौके पर आज उन्हें एक खास सरप्राइज मिला हैं. कई दिनों से सोशल मीडिया पर उनकी बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ की चर्चा हो रही थी, जिसमें एक्टर राजकुमार राव ‘दादा’ का किरदार निभाने वाले हैं. इसी बीच बर्थडे के मौके पर फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर सौरव ने एक खास वीडियो शेयर किया हैं. 

सौरव ने जताया आभार 

हाल ही सौरव ने एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘आज मेरी बायोपिक का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, जिसमें राजकुमार राव लीड रोल में हैं. पोस्टर देखकर ही मुझे लग रहा है कि उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया हैं. ये मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि मैं फिर से 2002 के नेटवेस्ट फाइनल और लॉर्ड्स की उस बालकनी की याद में पहुंच गया हूं. आप सभी का जन्मदिन की बधाई देने के लिए थैंक यू.’ 

ये भी पढ़ें: मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन

राजकुमार ने दी बधाई

राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे हमारे प्यारे दादा.’ इस पोस्टर के आते ही फैंस ने प्यार बरसाना शुरू कर दिया. साथ ही कई सितारों ने कमेंट कर फिल्म के लिए उत्साह दिखाया.

स्टार्स के कमेंट

शानदार काम किया...', फिल्म 'दादा' का फर्स्ट लुक देख सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात
शानदार काम किया...', फिल्म 'दादा' का फर्स्ट लुक देख सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात

फिल्म के बारे में

बता दें कि फिल्म में सौरव गांगुली के सफर को खूबसूरती से दिखाया जाने वाला है. उनका गेम, स्ट्रेटजी, मेहनत और संघर्ष को बड़े पर्दे पर ठीक उसी तरह दिखाया जाएगा, जैसा असल जिंदगी में उनके साथ हुआ. ये फिल्म कई युवा क्रिकेटर और दर्शकों को प्रेरित करेगी और एक नई सीख देगी. इस खास फिल्म को विक्रमादित्य मोटवाने ने निर्देशित किया है और इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं. फिल्म को गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और डीबीएल के बैनर तले प्रेजेंट किया गया है, जो 15 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, यूजर्स बोले- हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button