उत्तर प्रदेशभारत

वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे

Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे

ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर.

Mathura News: मथुरा के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में रेलिंग में अचानक बिजली का करंट दौड़ने से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग करंट की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से घायल सिपाही हरीश शर्मा को तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर परिसर में लगी लोहे की रेलिंग में अचानक बिजली का करंट दौड़ गया. करंट की चपेट में बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग आ गए. घटना के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर चंदा विवाद के बीच CEO चुनने की प्रक्रिया शुरू, योग्यता और अनुभव के नियम आए सामने

सिपाही को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में एटा थाने से अटैच सिपाही हरीश शर्मा की तबीयत अधिक बिगड़ गई. उन्हें तत्काल पुलिसकर्मी जितेंद्र राणा और उमेश शर्मा की मदद से वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है. वहीं करंट की चपेट में आए दो अन्य लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया.

सीओ सदर ने क्या बताया?

मामले में सीओ सदर ने बताया कि पुलिसकर्मी राधाबल्लभ मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान मंदिर की रेलिंग को छूते ही उसे बिजली का झटका लगा. उस समय एक-दो अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए थे, लेकिन उन्हें मामूली झटका लगा और उनकी स्थिति सामान्य रही. सिपाही हरीश शर्मा घबरा गए थे, इसलिए एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई.

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि राधाबल्लभ मंदिर में रेलिंग में करंट आने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई बार मंदिर परिसर में करंट दौड़ने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं. आरोप है कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद मंदिर प्रबंधन की ओर से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

कान्हा अग्रवाल, मथुरा

पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूं, इस दौरान कई संस्थानों के साथ मिलकर कार्य किया है. फिलहाल TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा हुआ हूं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button