उत्तर प्रदेशभारत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पाई-पाई का होगा हिसाब… SIT करेगी पिछले 5 साल के वित्तीय लेनदेन की जांच

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ढील की कोई गुंजाइश नहीं है. एसआईटी परत-दर-परत इसकी तहकीकात कर रही है. इस मामले में पाई पाई का हिसाब होगा. शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर मिली खामियों को देखते हुए एसआईटी अब ट्रस्ट के पांच साल के ऑडिट की जांच करेगी. हर वित्तीय लेनदेन की बारीकी से तफ्तीश की जाएगी. SIT को कुछ अहम साक्ष्य भी मिले हैं. जांच की जद में ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी आ सकते हैं. इसके अलावा निर्माण कार्यों की भी जांच होगी. एसआईटी अब 15 जुलाई को सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी.

एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में आपराधिक पहलू की जांच की है. इसी आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी से जुड़े अधिकारी लगातार अयोध्या में हैं और साक्ष्य जुटा रहे हैं. शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर मिली खामियों को देखते हुए एसआईटी ने पिछले पांच साल में मंदिर ट्रस्ट की ओर से कराए गए ऑडिट की जांच का फैसला लिया है. जरूरत पड़ने और एसआईटी संबंधित एक्सपर्ट की मदद ले सकती है. इसमें एसआईटी देखेगी कि ऑडिट में कहां खामियां हैं?

खबर अपडेट की जा रही है…

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button