मनोरंजन

‘रामायण’ में मां सीता बनी साईं पल्लवी की डेब्यू फिल्म ‘एक दिन’ हुई फ्लॉप, बोलीं- गलत कास्टिंग हुई

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साईं पल्लवी ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है. कुछ दिनों पहले ही उनकी रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, हालांकि उम्मीद के मुताबिक इसने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और कई नेगेटिव रिव्यू भी मिले. इसी बीच अब साईं पल्लवी ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की है. 

‘इस रोल के लिए सही नहीं थी’

यूट्यूब चैनल आमिर खान टॉकीज पर अपने को-स्टार जुनैद खान से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुछ सीन्स में मैं जरूरत से ज्यादा सीरियस हो गई, लेकिन उसे आसानी से किया जा सकता था. सच कहूं तो मैं इस रोल के लिए सही नहीं थी.’ जब उन्होंने आमिर खान के साथ ये फिल्म देखr, तो उनके मन में बहुत सारी चीजें चल रही थी. 

उन्होंने आगे बताया कि ‘फिल्म देखने के बाद मैं थोड़ी देर चुप हो गई थी. जब उन्होंने मुझसे कहा कुछ बोलने के लिए, तो मैंने कहा कि मुझे ये रोल नहीं करना चाहिए था. मैं इस फिल्म में मिसकास्ट थी. मेरे हिसाब से इसके लिए किसी नए चेहरे को चुनना चाहिए था, ताकि एनर्जी और फ्लैम्बॉयंस अलग होती.’

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Day 50 Worldwide: दुनियाभर में 50 दिन बाद भी गदर मचा रही ‘धुरंधर 2’, अब 1800 करोड़ी बनने से रह गई है बस इंचभर दूर

जुनैद ने की साईं पल्लवी की तारीफ

साईं पल्लवी ने जब ये बात कही, तो जुनैद इससे सहमत नहीं थे. उन्होंने उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं पापा से कई बातों पर बहस करता हूं, लेकिन इस मामले में मैं उनसे सहमत हूं. मैंने फिल्म बिना म्यूजिक के देखी थी, सिर्फ डायलॉग के साथ और तुम शानदार लगी. म्यूजिक और साउंड के बिना भी तुमने कमाल कर दिया. असल जिंदगी में तुम शराब नहीं पीती, लेकिन नशे वाले सीन को तुमने शानदार तरीके से किया.’

फिल्म ने कमाए बस इतने करोड़

बता दें कि इस फिल्म को सुनील पांडे ने निर्देशित किया है और आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने इसे प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2016 में आई एक थाई फिल्म ‘वन डे’ की रिमेक है. 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7 दिनों में बॉक्स आफिस पर सिर्फ 4 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साईं पल्लवी की जोड़ी देखने को मिल रही है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं सादिया खतीब, जो फिल्म ‘दादी की शादी’ में कपिल शर्मा के साथ कर रहीं रोमांस?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button