मनोरंजन

‘रामायण’ का 5वें दिन दुनियाभर में कोहराम, बंपर हुई कमाई, प्रभास और रजनीकांत की फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को आखिरकार वह शानदार दिन मिल ही गया, जिसकी उम्मीद इतने बड़े बड़े बजट वाली फिल्म से की जा रही थी. दरअसल  सोमवार को, यानी सिनेमाघरों में फिल्म के पांचवें दिन, रणबीर कपूर और यश स्टारर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई। इसके साथ ही विदेशों में भी फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन को जोड़ लें, तो ‘रामायण’ के लिए यह सोमवार बेहद धमाकेदार रहा. चलिए यहां इस फिल्म की मंडे की वर्ल्डवाइड कमाई जानते हैं. 

‘रामायण’ की कितनी रही 5 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई
रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म को गुरुवार, 5 नवंबर को रिलीज होने के बाद शानदार रिव्यू मिले और दर्शकों ने भी इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया. हालांकि, इससे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में बहुत बड़ा उछाल नहीं आया था. फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन दुनिया भर में 128 करोड़ की कमाई की. चार दिनों के लंबे ओपनिंग वीकेंड के एंड तक, फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ का आंकड़ा छू लिया. लेकिन, 1600 से 2000 करोड़ के बजट वाली फिल्म के हिसाब से यह आंकड़ा थोड़ा कम था.

लेकिन सोमवार को पासा पलटा और भारत में दिवाली के बाद की छुट्टियों की वजह से ‘रामायण’ की टिकट बिक्री में जबरदस्त तेजी आई. इस दिन फिल्म ने भारत में 107.50 करोड़ (नेट) की कमाई की.गौरतलब है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को छोड़कर, किसी भी अन्य फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी कमाई है. इसके साथ ही, फिल्म ने भारत में 346 करोड़ (नेट) और ₹413 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई कर ली . 

वहीं विदेशों में, फिल्म ने 5वें दिन 25.00 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक वहां इसकी कुल ग्रॉस कमाई 250 करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 663.90 करोड़ तक पहुंच गई है.

‘रामायण’ ने ‘बाहुबली’ और ‘जेलर’ को दी मात
‘रामायण’ ने वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा दिया है, सोमवार को, दुनिया भर में 663.90 करोड़ की शानदार कमाई के साथ, ‘रामायण’ अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली 25 भारतीय फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. एक ही दिन में यह 13 पायदान ऊपर चढ़ गई . इसी के साथ इसने रजनीकांत की ‘जेलर’ के 605 करोड़, सलमान खान की ‘सुल्तान’ के 621 करोड़ और एसएस राजामौली की ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ के 650 करोड़ के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात दे दी है. उम्मीद है कि रिलीज के छठे दिन ये वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button