उत्तर प्रदेशभारत

यूपी में विनोद तावड़े की टीम ने संभाली कमान… योगी-पाठक और केशव के साथ मंथन

यूपी में विनोद तावड़े की टीम ने संभाली कमान… योगी-पाठक और केशव के साथ मंथन

सीएम योगी के साथ विनोद तावड़े
Image Credit source: TV9

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे. उनके साथ यूपी के चारों सह-प्रभारी भी मौजूद रहे. पार्टी ने पहले ही इन चारों सह-प्रभारियों को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है.

लखनऊ पहुंचने के बाद तावड़े ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और विधान परिषद व राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ. बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और Mission 2027 को लेकर भी चर्चा हुई. सूत्रों का दावा यूजीसी, जातीय राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई.

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी की मुलाकात

इसके बाद तावड़े और उनकी टीम ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का सिलसिला आगे बढ़ाया. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की तैयारियों और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई.

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारियों ने मुलाकात की. मुलाकात में संगठन की आगामी कार्ययोजना और मिशन-2027 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद

दरअसल, 2027 के चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है. पार्टी की रणनीति में बूथ से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक संगठन को सक्रिय करना, अलग-अलग सामाजिक समूहों के बीच पहुंच बढ़ाना और चुनावी तैयारियों की नियमित समीक्षा शामिल है.

जातिगत समीकरणों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में चर्चा सिर्फ चुनाव की तैयारियों तक ही सीमित नहीं थी. इसमें पार्टी की विभिन्न सामाजिक समूहों तक पहुंच, जातिगत समीकरणों, संगठन और चुने हुए प्रतिनिधियों के बीच तालमेल और जमीनी स्तर से मिले फीडबैक पर भी बातचीत हुई.

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी को पत्रकारतिा के क्षेत्र में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुआत हुई.  दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अंदर की खबर को बाहर लाने का हुनर, साथ ही यूपी की ब्यूरोकेसी में खास पकड़.  पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही जनता तक पहुंचाना.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button