उत्तर प्रदेशभारत

मुंह के कैंसर ने तोड़ दिया हौसला! नोएडा के ESIC अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड, 5वीं मंजिल से कूदा

मुंह के कैंसर ने तोड़ दिया हौसला! नोएडा के ESIC अस्पताल में मरीज ने किया सुसाइड, 5वीं मंजिल से कूदा

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां कैंसर से जूझ रहे एक मरीज ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की है, जब मरीज ने अचानक अस्पताल की खिड़की से छलांग लगा दी. घटना इतनी अचानक हुई की अस्पताल स्टाफ और परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो गया.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है जो कि नोएडा के भंगेल गांव में अपने परिवार के साथ रहता था. वह एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था और अपने परिवार का पूरा खर्चा खुद ही उठता था. परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं जिनकी जिम्मेदारी उसी पर थी. उसकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया और घर में मातम पसरा हुआ है.

तनाव और बीमारी बनी वजह

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मुकेश मुंह के कैंसर से पीड़ित था, जिसका इलाज अस्पताल में ही चल रहा था. कई जगह इलाज करने के बाद उसे 9 मार्च को ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कर गया था जहां उसका उपचार चल रहा था. अस्पताल कर्मचारियों का कहना था की भर्ती होने के बाद से वह काफी तनाव में था और मानसिक रूप से परेशान था. उसके ऊपर घर की जिम्मेदारी का बोझ ज्यादा था.

पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

थाना प्रभारी नोएडा सेक्टर 24 सुबोध कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मुकेश काफी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. वह अपनी बीमारी को लेकर परेशान था. आज करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली की एक मरीज ने अस्पताल की पांच मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना के समय परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे जो इस हादसे से पूरी तरह टूट चुके हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button