मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. हर तरफ ट्रेलर की चर्चा है. ऐसे में फिल्म को लेकर भी बज क्रिएट हो गया है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी कई प्रीडिक्शन सामने आ रहे हैं. आइए जानते हैं फिल्म के पहले दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने का प्रीडिक्शन है.

ये भी पढ़ें- बिना शादी के बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, पवन सिंह बोले- इस खूबसूरत फैसले को सलाम

‘मिर्जापुर द मूवी’ ओपनिंग डे प्रीडिक्शन
पिंकविला के मुताबिक, फिल्म कम से कम 14 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है. वहीं हाइएस्ट फिल्म के 20 करोड़ की ओपनिंग करने का अनुमान है. फिल्म पहले दिन 16 करोड़ तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है. 

ये भी पढ़ें- ‘आवारापन 2’ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का जॉनर एक्शन, थ्रिलर, गैंगस्टर, क्राइम है. फिल्म की सिनमैटेग्राफी संजय कपूर ने की है. फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है. फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं.

फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा, सुशांक सिंह, राजेश तेलंग, अभिषेक बनर्जी जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत सराहा. ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया के रोल में धमाल मचा दिया. वहीं रवि किशन भी जबरदस्त रोल में दिखें. रवि किशन और पंकज त्रिपाठी का आमना-सामना भी होगा, जो कि फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज की फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को भी मिलने की उम्मीदें हैं. मालूम हो कि ‘मिर्जापुर’ नाम से सीरीज आई थी. इसके तीन पार्ट आ चुके हैं. फैंस ने सीरीज को भरपूर प्यार दिया. अब मेकर्स इसकी फिल्म लेकर आ रहे हैं.

फिल्म की कास्ट की फीस

बता दें कि कास्ट की फीस को लेकर भी खबरें सामने आ गई हैं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा सैलरी ले रहे हैं. वो फिल्म के लिए 15 करोड़ फीस ले रहे हैं. वहीं गुड्डू भैया के रोल में दिखे अली फजल के 4 करोड़ रुपये फीस लेने की खबरें हैं. जितेंद्र कुमार के 1.5 करोड़, दिव्येंदु शर्मा के 3 करोड़ और श्वेता त्रिपाठी के 9 लाख रुपये फीस लेने की खबरें हैं.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button