विश्व

मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

अमेरिका और ईरान की डील पर बातचीत के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों गोरुक और केशम में स्थित रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमला किया था, जिसकी पुष्टि खुद यूएस सेंटकॉम ने की थी. अब इस पर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है. ईरान की IRGC एयरोस्पेस फोर्स ने उस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया जिसने हमला किया था और कहा कि टारगेट को तबाह कर दिया गया.

अमेरिका ने ईरान में कहां किए थे हमले?

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने इस वीकेंड पर ईरान के गोरुक और क़ेशम द्वीप में स्थित ड्रोन के रडार और कमांड एवं कंट्रोल साइटों पर आत्मरक्षा में हमले किए. CENTCOM ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये हमले इस वीकेंड पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ान भर रहे एक अमेरिकी MQ-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराए जाने के जवाब में किए गए थे.

US सेंटकॉम ने क्या बताया?

सेंटकॉम ने आगे बताया कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी हवाई सुरक्षा, एक जमीनी नियंत्रण केंद्र और दो हमलावर ड्रोनों को नष्ट करके जवाबी कार्रवाई की और इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सैन्यकर्मी घायल नहीं हुआ. पिछले सप्ताह भी दोनों देशों के बीच हमले हुए थे, जिसमें ईरान ने एक अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया था, जब अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी ड्रोन ऑपरेशन को निशाना बनाकर हमले किए थे. 

ये भी पढ़ें- ‘नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा’, बालेन शाह के विवादित बयान पर अब आई विदेश मंत्रालय की सफाई

ईरान की फार्स समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी सेना ने दक्षिणी होर्मोज़गान प्रांत में स्थित सिरिक द्वीप पर एक हवाई अड्डे को निशाना बनाया. हालांकि एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया. 

ये भी पढ़ें- म्यांमार के राष्ट्रपति से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती देने पर दिया जोर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button