उत्तर प्रदेशभारत

मां ही बन गई सौतन! दामाद संग कोर्ट मैरिज कर हो गई फुर्र… परिवार में मचा हड़कंप

मां ही बन गई सौतन! दामाद संग कोर्ट मैरिज कर हो गई फुर्र... परिवार में मचा हड़कंप

सास-दामाद ने की शादी

Kanpur Dehat Sas Damad Marriage: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दामाद ने अपनी सास से शादी रचा ली. दामाद सास पर इस कदर फिदा हो गया कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया. सास ने भी बेटी की परवाह किए बगैर दामाद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद 13 सेकेंड का वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर शादी करने की जानकारी शेयर की. परिजनों को जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए. वहीं लोगों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई और परिवारिजनों का दबाव बढ़ा तो दोनों फरार हो गए. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे कि आखिर एक मां कैसे अपनी बेटी का घर बर्बाद कर सकती है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आरके याद नामक यूजर ने सास और दामाद की कोर्ट मैरिज का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने कहा कि कलयुग में क्या-क्या देखना पड़ रहा है. उसने इस मामले में भड़कते हुए कहा कि ऐसी मां को मां कहलाने का कोई हक नहीं है, रिश्तों को शर्मसार कर दिया. वहीं, एक अन्य यूजर मुश्ताक ने लिखा कि हमारा समाज दूषित हो चुका है. रिश्तों की मर्यादा पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. किसी पर यकीन किया जाए, कोई रिश्ता सुरक्षित नहीं,

सास- दामाद ने की शादी

हर कोई इस सास-दामाद की प्रेम कहानी की चर्चा कर रहा है. अकबरपुर थाना क्षेत्र का यह मामला पूरे इलाके में सुर्खियों में बना हुआ है. युवक अपनी सास पर इस कदर फिदा हो गया कि दोनों ने कोर्ट पहुंच कर गुपचुप तरीके से शादी कर ली. शादी के बाद जब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दोनों के परिजन हैरान रह गए. दोनों ने शादी को समाज से छुपाने की बजाय सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिया.

परिजनों के उड़ गए होश

सोशल मीडिया पर शादी की पोस्ट वायरल होते ही परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए. लोगों ने बताया कि दामाद अपनी सास को घर से ले गया था. इसके बाद दोनों की शादी की खबर सामने आई. दोनों नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते नजर आए. लोगों ने यह भी कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दामाद और सास ने समाज और परिवार की परवाह किए बगैर शादी करने का फैसला कर लिया. घर से लापता बताए जा रहे हैं. वहीं युवक की पत्नी और परिजन सदमे में हैं.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button