खेल

भारत का गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट ने डिलीट किया Insta अकाउंट

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो स्थित एक रेस्टोरेंट में भारतीय नक्शे को लेकर आपत्ति जताई थी. यहां जिस भारतीय नक्शे का जिक्र हो रहा है, उससे नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्य गायब थे और कश्मीर को कटा हुआ दिखाया गया था. यह नक्शा रेस्टोरेंट का ऑफिशियल लोगो था और उसके नैपकिंस पर भी छपा हुआ था. विवाद बढ़ता देख इस तथाकथित रेस्टोरेंट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है.

यह मामला तब सामने आया जब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की सफलता के बाद भारतीय बॉक्सिंग दल ग्लासगो स्थित ‘मिस्टर सिंह इंडिया’ रेस्टोरेंट में अपनी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने पहुंचा था. खान खाते वक्त दिग्गज बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने देखा कि भारतीय नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्य गायब हैं और कश्मीर का कुछ हिस्सा भी कटा हुआ दिखाया गया. इस पर लवलीना ने एक वीडियो साझा करते हुए भारतीय नक्शे को लेकर आपत्ति जताई थी. उनका यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ.

रेस्टोरेंट ने मांगी थी माफी

लवलीना खुद असम से आती हैं. भारतीय बॉक्सर का कहना था कि भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट का हिस्सा गायब होने पर वे बहुत आहत हैं. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसके कुछ समय बाद ही उस रेस्टोरेंट की ओर से माफी मांगी गई और कहा गया कि लोगो बदल दिया जाएगा.

इंस्टाग्राम अकाउंट कर दिया डिलीट

इस पूरे विवाद के बीच ‘मिस्टर सिंह इंडिया’ रेस्टोरेंट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है. बता दें कि लवलीना द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद सोशल मीडिया पर ‘मिस्टर सिंह इंडिया’ रेस्टोरेंट को जमकर निशाना बनाया गया था. संभव है कि इंटरनेट ट्रोलिंग से बचने के लिए अकाउंट डिलीट किया गया हो.

खैर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुए. भारत के 14 बॉक्सरों में से 10 ने मेडल जीता, जिनमें से सात मुक्केबाजों ने गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था.

यह भी पढ़ें:

CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन पर भारतीय खिलाड़ियों को PM मोदी का संदेश

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button