मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस क्लैश: ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़ के सामने टिक पाएगी जुनैद खान की ‘एक दिन’? जानें फर्स्ट डे प्रीडिक्शन

‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ का 1 मई को बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा. दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज है. ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख लीड रोल में दिखेंगे. वहीं ‘एक दिन’ में आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे. दोनों ही फिल्मों से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. 

‘राजा शिवाजी’ की ओपनिंग

Sacnilk के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के हिसाब से हिंदी में ‘राजा शिवाजी’ को 1.5 से 2 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. हालांकि, आने वाले दिनों में फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा कमाई कर रही Michael, बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन

फिल्म महाराष्ट्र डे पर रिलीज हो रही है. वहीं फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा होने के कारण फैंस को इमोशनल कनेक्ट कर सकता है. फिल्म मराठी में भी रिलीज हो रही है. फिल्म के मराठी वर्जन से अच्छा कमाने की खबरें हैं. मराठी वर्जन में फिल्म को शानदार फुटफॉल मिलने की उम्मीदें हैं. फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, संजय दत्त,जेनेलिया डीसूजा, विद्या बालन जैसे स्टार्स हैं.

‘एक दिन’ का ओपनिंग कलेक्शन

वहीं जुनैद खान की ‘एक दिन’ की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद एक्ट्रेस साई पल्लवी के अपोजिट रोल में हैं. ये साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू है. फिल्म को लेकर मेकर्स ने बज क्रिएट करने की पूरी कोशिश की. फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग एक महीने पहले ओपन कर दी गई थी. हालांकि, फिर भी फिल्म को उतना फायदा नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ के लिए राम चरण शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, फिटनेस ट्रेनर ने डायट को लेकर किया खुलासा

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ‘एक दिन’ ओपनिंग डे पर 1 से 2 करोड़ के बीच में कमाएगी. फिल्म की परफॉर्मेंस पूरी तरह से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करता है. बता दें कि ‘एक दिन’ रोमांटिक ड्रामा है. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में जुनैद और साई पल्लवी की लव स्टोरी दिखाई जाएगी.

आमिर खान इस फिल्म को जोरों-शोरों से प्रमोट कर रहे हैं. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button