उत्तर प्रदेशभारत

बागपत में अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का भंडाभोड़… 8 आरोपी गिरफ्तार, ग्रोसरी और सॉफ्ट ड्रिंक के फर्जी विज्ञापन भेज बनाते शिकार

बागपत में अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का भंडाभोड़… 8 आरोपी गिरफ्तार, ग्रोसरी और सॉफ्ट ड्रिंक के फर्जी विज्ञापन भेज बनाते शिकार

उत्तर प्रदेश के बागपत में साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने पढ़ाई-लिखाई को रोजगार नहीं बल्कि अपराध को हथियार बना लिया. B.Sc, MBA और BBA-BCA जैसे कोर्स कर रहे ये युवक ऑनलाइन ठगी की दुनिया में इस कदर उतर गए कि लोगों की मेहनत की कमाई को चंद मिनटों में साफ कर देते थे. सवाल यह है कि आखिर क्यों पढ़े-लिखे युवा अपराध की राह चुन रहे हैं? और कैसे एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर ठगी का जाल बिछाया गया?

बागपत पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के 8 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे. ये गिरोह सर्च इंजन पर ग्रोसरी और सॉफ्ट ड्रिंक के फर्जी विज्ञापन डालता था और खुद को दुकानदार बताकर ग्राहकों को झांसे में लेता था. जैसे ही कोई ग्राहक संपर्क करता, ये लोग उसे ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मजबूर करते और पैसे मिलते ही अपना मोबाइल नंबर बंद कर देते थे.

एक करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी

हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पढ़े-लिखे हैं. कोई B.Sc कर रहा था, तो कोई MBA और BBA-BCA जैसे प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई कर रहा था. लेकिन पैसे के लालच में इन्होंने अपराध की दुनिया को अपना करियर बना लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे, जिससे पैसे का ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था. इनके खिलाफ अब तक करीब 20 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है.

पुलिस ने बरामद किया कई फोन-लैपटाप

बागपत पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 24 सिम कार्ड, 1 टैबलेट, डेबिट कार्ड, वाईफाई डिवाइस और अवैध हथियार, व एक लग्जरी कार भी बरामद की हैं. गिरोह के पास से एक कार भी मिली है, जिसका इस्तेमाल ये लोग मूवमेंट के लिए करते थे. फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button