उत्तर प्रदेशभारत

बाइक चला रहा था शख्स, सीट के नीचे फन फैलाए बैठे जहरीले सांप ने डंसा, हालत नाजुक

बाइक चला रहा था शख्स, सीट के नीचे फन फैलाए बैठे जहरीले सांप ने डंसा, हालत नाजुक

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Bareilly Snakebite Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश और नमी के बीच सर्पदंश के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को जिले से एक बेहद हैरान और खौफनाक कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति को चलती बाइक पर ही सीट के नीचे छिपे जहरीले सांप ने डंस लिया. अचानक हुए इस हमले से बाइक सवार की हालत बिगड़ गई, जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ (मुनीम जी की गली) निवासी 45 वर्षीय सूर्य प्रकाश पाठक पुत्र स्वर्गीय फकीर चंद्र अपनी सिक्योरिटी एजेंसी का काम संभालते हैं. शुक्रवार को वह अपनी बाइक से कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन करने और उसके बाद एजेंसी के काम से सिविल लाइंस क्षेत्र की ओर जा रहे थे.

पटेल चौक के पास हुआ अचानक हमला

जब सूर्य प्रकाश चौपला और पटेल चौक के पास (विशाल मेगा मार्ट व होटल डिप्लोमैट के आसपास) पहुंचे, तो अचानक उन्हें अपनी जांघ के पास तेज दर्द और जलन का अहसास हुआ. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप ने उन्हें दोबारा डंस लिया. सांप का जहर फैलते ही उन्हें चक्कर आने लगे और घबराहट बढ़ गई.

राहगीरों ने दिखाई इंसानियत, अस्पताल पहुंचाया

तबीयत बिगड़ने के बावजूद सूर्य प्रकाश ने सूझबूझ से काम लिया और किसी तरह बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े हो गए. दर्द से तड़पते हुए उन्होंने राहगीरों को मदद के लिए रोका. मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को फोन पर सूचना दी. सूचना पाकर उनके भाई सीबी पाठक भी अस्पताल पहुंचे. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 24 साल का इंतजार, ढोंगी बाबा और नकली बेटा: बुजुर्ग पिता के साथ इमोशनल ड्रामे की खौफनाक कहानी

बरेली में 2 महीने में 125 से ज्यादा सर्पदंश के मामले

बारिश और नमी के इस मौसम में बरेली में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 अगस्त से अब तक केवल जिला अस्पताल में ही 125 से अधिक सर्पदंश के मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं. अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध होने के कारण समय पर इलाज मिल रहा है. डॉक्टरों ने लोगों से अपने वाहनों और जूतों आदि का इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह जांच करने की अपील की है.

मनवीर सिंह

मनवीर सिंह

मैं मनवीर सिंह 6 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं. 5 साल से टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सेवा दे रहा हूं. इससे पहले आजतक न्यूज चैनल के लिए भी काम किया है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरें पसंद हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button