मनोरंजन

फरदीन-नताशा की तलाक की खबरों पर मुमताज ने किया रिएक्ट बोलीं- ‘अब वे बड़े हो गए हैं…’

एक्टर फरदीन खान ने दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज़ की बेटी नताशा माधवानी से शादी की है. दोनों की शादी बेहद ग्रैंड लेकिन इंटीमेट अंदाज में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. हालांकि लंबे टाइम से कपल की मैरिड लाइफ को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वहीं अब एक्ट्रेस मुमताज ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने फरदीन खान की तारीफ भी की. 

फरदीन-नताशा की तलाक की खबरों पर मुमताज ने किया रिएक्ट 
मुमताज़ ने सितारों का सफर के पॉडकास्ट में कहा कि वो उनकी लाइफ इसलिए वो ज्यादा बोलना नहीं चाहेंगी. क्योंकि दोनों लोग अब काफी बड़े भी हो गए हैं और बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं. उन्होंने फरदीन को बहुत अच्छा और प्यारा लड़का बताया और कहा कि वो आज भी बच्चों को देखने के लिए, चाहे वे लंदन में ही क्यों न हों, जाते हैं. नताशा जब बीमार थीं, तब भी वो कई बार उन्हें देखने आए, लगभग 10 बार आए. मुमताज़ ने कहा कि उन्हें तो उम्मीद भी नहीं थी कि आजकल मर्द लोग ऐसा करेंगे, लेकिन फरदीन ने किया.

ये भी पढ़ेंः बला की खूबसूरत है ‘आवारापन 2’ एक्ट्रेस, देखें दिशा पाटनी की 10 ग्लैमरस फोटोज

मुमताज़ ने आगे कहा कि फिरोज़ खान के निधन के बाद शायद दोनों के बीच कुछ मतभेद या गलतफहमियां हुई हों. क्योंकि फरदीन अपने पिता के काफी क्लोज थे, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच क्या गलतफहमी हुई, ये उन्हें नहीं पता. उन्होंने कहा कि इसके बारे में फरदीन से ही पूछा जाना चाहिए.

पहले भी कर चुकी हैं बात
बता दें मुमताज इससे पहले भी दोनों की तलाक की खबरों पर रिएक्ट कर चुकी हैं. एक बार ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा था कि वे कह रहे हैं कि वे अलग हो रहे हैं लेकिन अभी भी तलाकशुदा नहीं हैं. मैं फरदीन से बहुत प्यार करती हूं. वह मेरे सामने पैदा हुआ था. वे अभी भी पति-पत्नी हैं. उन्होंने कहा था कि हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं. अगर वे तलाक भी लेते हैं, तो वे अपने बच्चों की वजह से अलग नहीं होंगे.

ये भी पढ़ेंः Wheel of Fortune Finale: ‘इससे बड़ा मजाक क्या होगा?’, फराह खान ने अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों पर ली चुटकी

बता दें, 2023 खबरें आई थीं कि फरदीन और नताशा एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे थे. फरदीन दिग्गज एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं. उन्होंने नताशा से साल 2005 में शादी की थी, और काफी मुश्किलों से IVF के जरिए एक बेटी और एक बेटे के पैरेंट्स बने थे. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button