सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर दीपक का पोस्ट, मौनी रॉय संग हुए हैरसमेंट को लेकर किया रिएक्ट

सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग करवाने वाले गैंगस्टर दीपक नांदल का पोस्ट सामने आया है. उन्होंने एक्ट्रेस मौनी राय के साथ करनाल में हुए इवेंट में हुई बदसलूकी का विरोध किया. उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई.
दीपक नांदल ने की पोस्ट
बता दें कि मौनी राय के साथ शादी समारोह में परफॉर्मेंस के दौरान दो बुजुर्गों ने बदसलूकी की थी. दीपक नांदल की पोस्ट के लिखा गया है, ‘राम-राम सभी को. मैं दीपक नांदल. मैंने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय जी करनाल में एक वेडिंग इवेंट पर परफॉर्म करने आई थीं. वहां उनके साथ दो बुज़ुर्गों द्वारा उत्पीड़न (हैरसमेंट) की गई. मैंने इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 10 साल काम किया है, बतौर प्रोड्यूसर.’
आगे उन्होंने लिखा, ‘हमने हरियाणा का नाम और हरियाणवी इंडस्ट्री को बहुत मेहनत से यहां तक पहुंचाया है. इस तरीके के घटिया किस्म के लोग महिलाओं के साथ उत्पीड़न कर रहे हैं. कोई मुंबई से उठकर यहां बदतमीज़ी सहने नहीं आया. तुमने पैसे दिए तो क्या उन्हें खरीद लिया? मैं हरियाणा सरकार से अनुरोध करता हूं कि ऐसे आदमियों के साथ सख़्त कार्रवाई की जाए. नहीं तो मेरे पास इनकी पूरी डिटेल आ गई है, इनका हिसाब मैं खुद करूंगा.’

मौनी के साथ हुई हैरसमेंट
मालूम हो कि मौनी रॉय करनाल के एक इवेंट में परफॉर्म करने गई थीं. वहां उनके साथ बदसलूकी की गई. मौनी ने इसके बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा. मौनी ने बताया कि उनके साथ दो बुजुर्ग लोगों ने बदतमीजी की. मौनी की कमर पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाने की कोशिश की. मौनी एक बार तो स्टेज छोड़कर चली गई थीं. लेकिन फिर वो वापस आईं और उन्होंने परफॉर्मेंस पूरी की.
इस इवेंट के बाद हाल ही में मौनी को मुंबई में स्पॉट किया गया. वो अपनी मैनेजर के साथ नजर आई थीं.



