मनोरंजन

‘पहली डेट से लेकर हमेशा के हमसफर तक…’, शूरा ने पति अरबाज खान पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान बॉलीवुड के सबसे क्यूट और लवेबल कपल्स में से एक हैं. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर प्यार जताते रहते हैं.

अरबाज खान संग रोमांटिक हुईं शूरा खान

अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है. शूरा खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति अरबाज खान के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए निहार रहे हैं. कपल की ये तस्वीर डेट नाइट की लग रही है.

कैसा है अरबाज-शूरा का लुक?

शूरा की शेयर की गई तस्वीर में दोनों बेहद स्टाइलिश और क्लासी डेट-नाइट लुक में नजर आ रहे हैं. अरबाज ने ब्लैक कलर की कैजुअल शर्ट पहनी है, वहीं शूरा लाइट ब्लू कलर के स्लीवलेस हॉल्टर-नेक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने अपने लंबे, स्ट्रेट और हल्के हाइलाइटेड बालों को खुला रखा है. रेड नेल पेंट और हाथ में पहनी अंगूठी उनके लुक में चार चांद लगा रही है.

शूरा खान की पोस्ट पर अरबाज का प्यार भरा कमेंट

शूरा खान ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पहली डेट से लेकर हमेशा के लिए मेरे साथी तक. वही जगह, जहां से सब कुछ शुरू हुआ था.’ वहीं, अरबाज ने भी शूरा के पोस्ट पर कमेंट कर उन पर प्यार लुटाया. 

पहली डेट से लेकर हमेशा के हमसफर तक...', शूरा ने पति अरबाज खान पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं ये बताने के लिए कि मेरी जिंदगी में आपके होने से मैं कितना आभारी हूं. आपके प्यार, आपकी दयालुता और आप जैसी हैं, वैसी ही होने के लिए आपका धन्यवाद. आप जैसी हैं, मुझे वैसी ही बहुत पसंद हैं.’

कब हुई थी अरबाज-शूरा की शादी?

बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में एक प्राइवेट निकाह सेरेमनी में शादी की थी. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. शादी के करीब दो साल बाद 5 अक्टूबर 2025 को दोनों एक बेटी के माता-पिता बने. उन्होंने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान रखा है. वहीं, अरबाज की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी. दोनों का एक बेटा अरहान खान है, जिसका जन्म 2002 में हुआ था.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button