उत्तर प्रदेशभारत

नौकरी छीनने की दी धमकी, तो बिस्तर में छोड़ दिया सांप… मेरठ हत्याकांड में दामिनी और प्रेमी की खौफनाक साजिश का खुलासा

नौकरी छीनने की दी धमकी, तो बिस्तर में छोड़ दिया सांप... मेरठ हत्याकांड में दामिनी और प्रेमी की खौफनाक साजिश का खुलासा

पति संग दामिनी.

Meerut Crime News: मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में घटित चर्चित ‘स्नेक बाइट मर्डर केस’ में रोजाना नए और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. स्कूल संचालक अतुल कुमार की सांप से कटवाकर हुई दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि हत्या की मुख्य वजह स्कूल से नौकरी का छीना जाना था. अतुल को अपनी पत्नी दामिनी (जो उसी स्कूल में प्रिंसिपल थी) और स्कूल के बस ड्राइवर तुषार के अवैध संबंधों का पता चल गया था, जिसके बाद उसने तुषार को स्कूल से बाहर निकालने की सख्त धमकी दी थी.

जानकारी के मुताबिक, मृतक अतुल कुमार हस्तिनापुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल चलाते थे, जहां उनकी पत्नी दामिनी प्रिंसिपल के पद पर थी. इसी स्कूल में पास के गांव का रहने वाला तुषार बतौर ड्राइवर काम करता था. जब अतुल को दामिनी और तुषार के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग का गहरा अंदेशा हुआ, तो उसने तुषार को नौकरी से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी. नौकरी जाने और पोल खुलने के डर से घबराए तुषार और दामिनी ने आपस में बातचीत कर अतुल को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई.

गूगल पर खोजे तरीके, एक्सीडेंट में भी नाकाम रहे आरोपी

अतुल को मारने के लिए दोनों लगातार नए-नए हथकंडे तलाश रहे थे. शुरुआत में आरोपियों ने गूगल (Google) और क्राइम कंटेंट के जरिए मर्डर के तरीके खोजे. सबसे पहले अतुल को सड़क हादसे में मारने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें वे नाकाम रहे. इसी दौरान ड्राइवर तुषार को अपने पास के गांव में हुई एक घटना के बारे में पता चला, जहां पत्नी ने सांप से कटवाकर पति की हत्या कर दी थी. तुषार ने यही तरीका दामिनी के सामने रखा ताकि पुलिस जांच में कोई सुराग न मिले और मामला प्राकृतिक स्नेक बाइट लगे.

ये भी पढ़ें: मां को मुझ पर भरोसा नहीं, इंस्टाग्राम पर आखिरी Video डाल बरेली के युवक ने खाया जहर, हाईवे किनारे मिला शव

दूध में दी नींद की गोली, बिस्तर में छोड़ा जहरीला सांप

साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बेहद शातिराना तरीका अपनाया. तय प्लान के मुताबिक, दामिनी ने रात में अतुल को सोने से पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दे दीं, जिससे अतुल गहरी नींद में सो गया. अतुल के बेहोश होते ही दामिनी ने अपने बच्चों को सुलाकर दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया. इसके बाद प्रेमी तुषार द्वारा लाए गए जहरीले सांप को अतुल के बिस्तर में छोड़ दिया गया. सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई और दोनों ने इसे एक हादसा साबित करने की कोशिश की.

अनमोल शर्मा

अनमोल शर्मा

मैं अनमोल शर्मा पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और ग्राउंड रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखता हूं. वर्ष 2019 से TV9 समूह से जुड़कर ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव खबरों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हूं. राजनीति, क्राइम, जन आंदोलन, महामारी और संवेदनशील मुद्दों की निष्पक्ष व तथ्यपरक रिपोर्टिंग मेरी पहचान रही है. डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लगातार ट्रेंडिंग खबरें उपलब्ध कराकर चैनल की ऑनलाइन व्यूअरशिप बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. मेहनत, निर्भीकता और निष्पक्षता के बल पर दर्शकों के बीच एक भरोसेमंद पत्रकार के रूप में पहचान बनाई है. मेरठ की कर्मभूमि है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button