उत्तर प्रदेशभारत

नोएडा 38वां फ्लावर शो शुरू… 20 क्विंटल फूलों से बनाया गया केदारनाथ मंदिर का भव्य स्वरूप; विदेशों से भी लाए गए हैं फूल

नोएडा 38वां फ्लावर शो शुरू… 20 क्विंटल फूलों से बनाया गया केदारनाथ मंदिर का भव्य स्वरूप; विदेशों से भी लाए गए हैं फूल

नोएडा के सेक्टर- 33 में स्थित शिवालिक पार्क में 38वें फ्लावर शो का भव्य आगाज हो गया है. चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी 19 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक चलेगी, जिसका उद्घाटन आज दोपहर नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. शो में 120 प्रजाति के खुशबूदार और रंग-बिरंगे फूलों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो देश-विदेश से ले गए हैं. खास बात यह है कि इस प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है. ऐसे में जो फूलों के शौकीन हैं. वह इस प्रदर्शनी में पहुंचकर फूलों का लुफ्त उठा सकते हैं.

38वें फ्लावर शो में इस बार सबसे बड़ा आकर्षण 40 फीट ऊंचा और 30 फीट चौड़ा केदारनाथ मंदिर का स्वरूप है. मंदिर को करीब 20 क्विंटल फूलों से बनाया गया है. रंग-बिरंगे फूलों से सजे इस मंदिर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मंदिर परिसर में फूलों से बना शिवलिंग और 20 फीट ऊंचा त्रिशूल भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. इतना ही नहीं फूलों द्वारा बनाए गए जीव और जंतु भी बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं. विशाल हाथी की आकृति भी इसमें तैयार की गई है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

सेल्फी प्वाइंट बना मंदिर परिसर

फ्लोर शो में पहुंचने वाले लोग केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के साथ जमकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं. परिवार के साथ आए लोग इस खूबसूरत सजावट का आनंद उठा रहे हैं. खासकर युवा वर्ग और बच्चे मंदिर और फूलों से बनी आकृतियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए. पूरे पार्क को आकर्षक लाइटिंग और सजावटी पौधों से सजाया गया है.

शाम के समय दृश्य और भी मनमोहक हो जा रहा है. उद्घाटन करने पहुंचे नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि फ्लावर शो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि पर्यावरण और हरियाली के प्रति जागरूकता को लाने का भी प्रयास है. उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन का आनंद लेने की अपील भी की है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फ्लोर शो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पूरे पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरा के जरिए निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो. प्रशासन का कहना है की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं.

वहीं नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस बार उसे प्रदर्शनी में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहरवासियों में फूलों की प्रदर्शनी को देखने के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है. चार दिनों तक शिवालिक पार्क में फूलों की यह बहार लोगों के प्रकृति के और करीब लाने का काम करेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button