मनोरंजन

दीपिका पादुकोण | deepika padukone

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘किंग’ एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले साल ही शाहरुख के 60वें बर्थडे पर फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे बहुत पसंद किया गया था. हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ, जो क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. साथ ही शूटिंग भी तेजी से आगे बढ़ रही है, ताकि फिल्म समय पर पूरी हो सके. इसी बीच शूट से एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दीपिका और शाहरुख नजर आ रहे है.

शूटिंग से सामने आई तस्वीरें 

सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों को लेकर बताया जा रहा है कि ये साउथ अफ्रीका के केपटाउन की हैं, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है. इन तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक रोमांटिक सीन शूट करते हुए देखा गया, जहां वो हाथ पकड़े चलते हुए दिख रहे हैं. सेट पर मौजूद क्रू भी पीछे काम करते नजर आ रहे है. साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी गाने का शूट है.

Deepika Padukone and SRK from the sets of KING in Cape Town, South Africa
by u/GiveMeSomeSunshine3 in BollyBlindsNGossip

प्रेग्नेंसी में भी कर रहीं शूटिंग

बता दें कि हाल ही में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने खुशखबरी शेयर की थी कि वो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इस खबर के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दीं. इसके बावजूद दीपिका अपने प्रोफेशनल कामों में पूरी तरह एक्टिव हैं और लगातार शूटिंग कर रही हैं. हालांकि वो सिर्फ ‘किंग’ ही नहीं, बल्कि अपनी अगली फिल्म ‘राका’ की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’ को 15 करोड़ की बंपर ओपनिंग, मराठी सिनेमा की बिगेस्ट ओपनर बन सकती है फिल्म

फिल्म की स्टारकास्ट 

अगर ‘किंग’ की बात करें, तो इसे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं, जो पहले भी शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी बड़ी हिट दे चुके हैं. इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं, जिनमें अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्राफ और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार शामिल है. फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और सभी को इससे बहुत उम्मीदें है.

ये भी पढ़ें: ‘फिर से पहला कदम उठा रहा हूं’, अनुपम खेर ने किया 551वीं फिल्म का ऐलान, ‘फ्लिकर’ से एक्टर का फर्स्ट लुक आउट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button