मनोरंजन

‘दिलबर’ सिंगर ध्वनि भानुशाली ने की बॉयफ्रेंड यश से सगाई, फ्लॉन्ट की रिंग, देखें रोमांटिक तस्वीरें

‘दिलबर’ और ‘वास्ते’ जैसे गानों से फैंस के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपनी पर्सनल लाइफ में नई शुरुआत की है. ध्वनि ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की.

मंगेतर संग रोमांटिक हुईं ध्वनि भानुशाली

ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार, 13 नवंबर को इंस्टाग्राम पर यश भानुशाली के साथ अपनी सगाई की चार तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए और बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में लिखा है, ‘क्या मुझसे शादी करोगे?’ वहीं दूसरी तस्वीर में यश अपनी लेडी लव ध्वनि को को गाल पर किस करते हुए नजर आए. तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे मेरा पसंदीदा कपकेक मिल गया. हां कह दी.’

ध्वनि ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

तीसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें भी ये कपल रोमांटिक नजर आया. इसमें डूबते सूरज के बीच यश ने ध्वनि को पीछे से हग किया हुआ है. दोनों कैमरे के सामने देखकर हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. वहीं चौथी और आखिरी फोटो में सिंगर अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुई नजर आईं. इस दौरान भी कपल काफी रोमंटिक नजर दिया. दोनों एक-दूसरे की बांहों में थे.

ध्वनि-यश को मिल रही बधाईयां

सोशल मीडिया पर ध्वनि भानुशाली और यश भानुशाली की सगाई की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. फैंस और सेलेब्स भी इन पर प्यार लुटा रहे हैं और कपल को लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. सगाई की तस्वीरें समाने आने के बाद अब फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है.

ध्वनि भानुशाली के गाने

ध्वनि भानुशाली की उम्र 28 साल है. उनका जन्म 22 मार्च 1998 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से अपनी पढ़ाई की. ध्वनि ने साल 2018 की फिल्म ‘वेलकम टू न्यू यॉर्क’ के गाने ‘इश्तेहार’ से बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू किया था. सिंगर ने फैंस के बीच अपनी पहचान ‘दिलबर’, ‘वास्ते’, ‘ले जा रे’, ‘दुनिया’, ‘साइको सैयां’, ‘नयन’ और ‘इशारे तेरे’ जैसे गानों से बनाई है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button