मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ क्यों नहीं कर पाए थे बिहार में कॉन्सर्ट? सिंगर ने खुद बताई वजह

दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी मुश्किलों का सामना करने वाले दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में बिहार में शो नहीं कर पाने की वजह बताई है. सिंगर के मुताबिक, बिहार में उनके कॉन्सर्ट की तैयारी दो बार की गई, लेकिन भीड़ के हिसाब से सुरक्षा इंतजाम के लिए रिसोर्सेज नहीं थे, इसलिए बात नहीं बन पाई. यही वजह रही कि उनका शो वहां नहीं हो सका.

हाल ही में दिलजीत ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने टूर किया, जो उनका पहला इंडियन ऑरा कॉन्सर्ट रहा. हालांकि, इस शो से पहले भी कई तरह की अड़चनें सामने आई थीं. अब सिंगर ने बताया है कि दिल्ली का कॉन्सर्ट ही नहीं, बल्कि बिहार में शो करने की कोशिश भी उनके लिए काफी मुश्किल रही.

बिहार में क्यों कैंसिल हुए दिलजीत के कॉन्सर्ट?

दिलजीत दोसांझ जब दिल्ली में कॉन्सर्ट करने के बाद लाइव आए, तब उनके एक फैन ने उनसे बिहार कॉन्सर्ट के बारे में पूछा. तब उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले साल भी बिहार जाने की और कॉन्सर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने कहा भीड़ को संभालना मुश्किल है.’

दिलजीत ने बताया कि उनसे भीड़ संभालने की जिम्मेदारी लेने को कहा गया था. इस पर सिंगर ने साफ कर दिया कि इतनी बड़ी भीड़ की व्यवस्था करना उनके अकेले के बस की बात नहीं है. इसके लिए प्रशासन को भी जिम्मेदारी लेनी होगी.

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पूछा कि क्या हम इसकी ज़िम्मेदारी लेंगे. मैंने कहा कि हम नहीं ले सकते, उन्हें यह ज़िम्मेदारी लेनी होगी. उन्होंने भीड़ संभालने की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया, इसलिए हम नहीं जा सके.’

दिलजीत के कॉन्सर्ट की भीड़ कोई मामूली भीड़ नहीं होती

दिलजीत ने समझाया कि उनके कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में भीड़ को संभालना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए सुरक्षा से लेकर दूसरे अरेंजमेंट्स तक हर चीज का ध्यान रखना पड़ता है.

उन्होंने कहा, ‘यह कोई छोटी-मोटी भीड़ नहीं होती, बल्कि बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं. ऐसे आयोजन के लिए काफी तैयारी और लॉजिस्टिक्स की जरूरत होती है. बिहार में शो ऑर्गनाइज करना भी दिल्ली जैसे बड़े इवेंट से कम नहीं होता.’

दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए भी इजाजत लेने में हुईं थीं दिक्कतें

बिहार में शो नहीं कर पाने की बात के साथ दिलजीत ने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनका शो रोकने की भी काफी कोशिशें हुई थीं. हालांकि, कई मुश्किलों के बावजूद आखिरकार यह कॉन्सर्ट हो पाया.

बता दें दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत ने अपने ऑरा टूर  के तहत परफॉर्म किया था. इस शो से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते शुरुआत में उन्हें शो के लिए इजाजत देने से मना कर दिया था. बाद में ऑर्गनाइजर्स ने एडिशनल सिक्योरिटी और भीड़ को कंट्रोल करने की बात कही, जिसके बाद दिल्ली के लिए उन्हें परमिशन मिली थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button