उत्तर प्रदेशभारत

कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर, तिलक समारोह से लौट रहे 6 की मौत

UP: कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर, तिलक समारोह से लौट रहे 6 की मौत

सड़क हादसे में 6 की मौत

Kushinagar Accident News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले लोग कार से देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे. रविवार देर रात समारोह खत्म होने के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

News (16)

छह लोगों की मौत, 17 साल का आर्यन गंभीर

हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में भलुही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) शामिल हैं. वहीं, राममिलन का 17 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच कर दी है. हादसा कैसे हुआ और कारमें कितने लोग सवार थे, इसकी भी जांच की जा रही है.

कुंदन मिश्रा

कुंदन मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button