खेल

‘थैंक्यू…’, अचानक भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, पोस्ट देखकर आपकी भी हो जाएंगी आंखें नम 

SuryaKumar Yadav Emotional Post: भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना किया. यह भारत की आयरलैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट की सीरीज में पहली हार थी, जो नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के अंडर आई. सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. 

आपकी आंखें दुख से नहीं बल्कु खुशी सी भीग जाएंगी. दरअसल सूर्या ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2 साल पहले आज ही के दिन (29 जून) टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखो खत्म किया था. 

सूर्या का पोस्ट 

दो तस्वीरें शेयर करते हुए सूर्या ने सोशल मीडिया पर लिखा, “खेल में कुछ ऐसे पल होते हैं जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. हर कुर्बानी, हर मुश्किल, हर प्रैक्टिस सेशन, स्टैंड्स से मिलने वाला हर हौसला- इन सबने मिलकर उस यादगार रात को मुमकिन बनाया.”

‘प्यार महसूस कराने के लिए धन्यवाद’

सूर्या ने आगे लिखा, “बेहतरीन लोगों के साथ इसे साझा करने और दुनिया भर के लाखों भारतीयों के साथ इसका अनुभव करने पर गर्व है. उस फाइनल से पहले, उसके दौरान और उसके काफी वक्त बाद भी हमें अपना प्यार महसूस कराने के लिए धन्यवाद. 29 जून, 2024 हमेशा आपका जश्न मनाते रहेंगे.”

अब सूर्या को टीम इंडिया में जगह मिलना मुश्किल 

कप्तानी से हटाए जाने के साथ सूर्या को टीम इंडिया से भी बाहर रखा गया. अब दोबारा उनका बल्लेबाज के रूप में टीम में वापस आना बहुत मुश्किल होगा. भारत के लिए मुख्यत: व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले सूर्या ने अपने करियर में 1 टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इकलौते टेस्ट में सूर्या ने 08 रन बनाए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 773 रन स्कोर किए. बाकी टी20 इंटरनेशनल में 3272 रन बनाए. 

 

यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड को लगा बड़ा झटका, कोच ने अचानक दिया इस्तीफा



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button