उत्तर प्रदेशभारत

तुषार त्यागी मर्डर केस: ‘पति को गोली मार दी है…’ पत्नी को कॉल कर बताया, मेरठ में कार के अंदर मिली लाश

तुषार त्यागी मर्डर केस: 'पति को गोली मार दी है...' पत्नी को कॉल कर बताया, मेरठ में कार के अंदर मिली लाश

खून से लथपथ हालत में मिली थी तुषार की लाश

Tushar Tyagi murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का नाम तुषार त्यागी है. शुरुआती जांच में मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि तुषार की हत्या जमीन और संपत्ति के विवाद में की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घटना मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के कैली गांव की है, जहां एक खेत में खड़ी स्कॉर्पियो कार के अंदर तुषार त्यागी का शव मिला. बताया जा रहा है कि तुषार की पत्नी शिखा त्यागी और उसकी बहन गिन्नी त्यागी रातभर उसकी तलाश करती रहीं. काफी देर तक खोजबीन के बाद वे मेरठ पहुंचीं, जहां उन्हें खेत में खड़ी तुषार की गाड़ी दिखाई दी.

खून से लथपथ हालत में मिली लाश

जब दोनों ने गाड़ी के अंदर देखा तो तुषार खून से लथपथ हालत में पड़ा था. यह देखकर परिवार के होश उड़ गए. बहन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुषार को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के मुताबिक, हत्या से पहले तुषार ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है. परिवार का आरोप है कि हापुड़ निवासी अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू ने तुषार को फोन कर बुलाया था. उसने कहा था कि खाना लेकर आ जाओ. इसके बाद तुषार घर से निकल गया. आरोप है कि बिट्टू और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने मिलकर तुषार का अपहरण कर लिया.

अपहरण कर मारी गोली

इसी दौरान तुषार ने अपनी पत्नी शिखा को फोन कर बताया कि उसे जबरन उठा लिया गया है. इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी. शिखा को किसी तरह अरविंद उर्फ बिट्टू का मोबाइल नंबर मिला. जब उसने फोन किया तो बिट्टू ने कथित तौर पर कहा कि तुषार को गोली मार दी है और इसके बाद फोन बंद कर लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी और बहन ने बताया कि परिवार में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने इस मामले में तुषार के पिता पर भी शक जताया है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तुषार की मां के नाम काफी संपत्ति है और इसी संपत्ति को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं.

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें मृतक के पिता का नाम भी शामिल है. फिलहाल सभी संदिग्ध फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

अनमोल शर्मा

अनमोल शर्मा

मैं अनमोल शर्मा पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और ग्राउंड रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखता हूं. वर्ष 2019 से TV9 समूह से जुड़कर ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव खबरों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हूं. राजनीति, क्राइम, जन आंदोलन, महामारी और संवेदनशील मुद्दों की निष्पक्ष व तथ्यपरक रिपोर्टिंग मेरी पहचान रही है. डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए लगातार ट्रेंडिंग खबरें उपलब्ध कराकर चैनल की ऑनलाइन व्यूअरशिप बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. मेहनत, निर्भीकता और निष्पक्षता के बल पर दर्शकों के बीच एक भरोसेमंद पत्रकार के रूप में पहचान बनाई है. मेरठ की कर्मभूमि है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button