उत्तर प्रदेशभारत

ढाढ़ी-बाल काटे, मुंह काला कर पिलाया पेशाब; अलीगढ़ में युवक के साथ हैवानियत

ढाढ़ी-बाल काटे, मुंह काला कर पिलाया पेशाब; अलीगढ़ में युवक के साथ हैवानियत

अलीगढ़ में युवक को तालिबानी सजा

अवैध संबंधों के चलते उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर पहले उसके दाढ़ी-बाल मुंड दिए. फिर उसका मुंह काला करने के बाद उसे पेशाब भी पिलाया. यही नहीं, आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर चप्पल जूतों से बुरी तरह पिटाई भी की. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है.

वारदात अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा का है. पुलिस के मुताबिक यहां मोहल्ला सतभैया में तीन-चार दिन पहले एक युवक के साथ कुछ लोगों ने हैवानियत की. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच की. इसमें पता चला कि खैर थाना क्षेत्र में बिलखोरा गांव के रहने वाले एक युवक का अपनी बहन की देवरानी के साथ अवैध संबंध था. 24 सितंबर को वह अपनी बहन से मिलने के बहाने उसकी ससुराल दुभिया बंजारा आया था.

रंगे हाथ पकड़कर लोगों ने किया ये हाल

कुछ देर बहन के घर रहने के बाद युवक वहां से निकला, लेकिन कुछ ही देर बाद युवक को उसकी बहन की देवरानी के साथ जंगल में आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया गया. इसके बाद गांव के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और दाढ़ी-बाल मुंडते हुए उसका मुंह काला कर दिया. यही नहीं, गांव वालों ने युवक को वहीं जंगल में ही एक पेड़ से बांध दिया और चप्पल जूतों से पिटाई करते हुए उसे पेशाब पिलाया.

अब एक्शन में आई पुलिस

बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो से युवक की पहचान कर उससे पूछताछ की गई. अकराबाद कोतवाल पंकज कुमार मिश्रा के मुताबिक पीड़ित युवक की तहरीर पर चार महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं.

15 दिन फरार रहे दोनों

पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले यह युवक अपनी बहन की देवरानी को लेकर भाग गया था. करीब 15 दिन बाद वापस लौटा तो गांव में काफी बवाल हुआ. पंचायत भी हुई और दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के कनेक्शन में रहे. इसी बीच बुधवार को युवक बहन के घर पहुंचा और वहां से अगले ही दिन अपने घर के लिए निकल भी गया, लेकिन जंगल में मवेशी चराने गए लोगों ने उसे जंगल में रंगे हाथ पकड़ लिया.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button