उत्तर प्रदेशभारत

डेढ़ घंटे में प्यार से मर्डर तक… आगरा के होटल में बॉयफ्रेंड का रेत दिया गला, प्रेमिका ने खुद खोला राज

डेढ़ घंटे में प्यार से मर्डर तक... आगरा के होटल में बॉयफ्रेंड का रेत दिया गला, प्रेमिका ने खुद खोला राज

होटल में मौजूद पुलिस

उत्तर प्रदेश में ताजनगरी के मलपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हथौड़े से वार करने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद महिला कमरे से बाहर आई और खुद होटल कर्मचारियों को वारदात की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो और ककुआ क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता प्रीति शुक्रवार सुबह ग्वालियर रोड स्थित ‘होटल ताज पथ’ पहुंचे थे. होटल में चेक-इन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर 12 बजे के आसपास कमरे के अंदर दोनों के बीच विवाद हुआ. इस दौरान महिला ने पहले हथौड़े से प्रेमी के सिर पर प्रहार किया और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया.

ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह

शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे. महिला का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी. इसी उत्पीड़न से तंग आकर उसने हत्या की योजना बनाई और होटल के कमरे में वारदात को अंजाम दिया. पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. डीसीपी वेस्ट, आगरा आदित्य कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की प्रक्रिया जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

विवेक कुमार जैन

विवेक कुमार जैन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button