खेल

टीम इंडिया से जुड़े आकिब नबी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले BCCI ने अचानक लिया फैसला

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से शुरू हो रहा है. BCCI ने इस सीरीज के लिए जब टीम इंडिया के एलान किया, उसमें आकिब नबी का नाम दूर-दूर तक नहीं था. आकिब का डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन बेहतरीन रहा था, इसलिए टेस्ट स्क्वाड में उनका चयन ना होने पर सेलेक्टर्स को ट्रोल होना पड़ा था.

बीसीसीआई ने अब ट्रोलिंग के जवाब में बड़ा फैसला किया है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पूर्व आकिब नबी टीम इंडिया के कैम्प से जुड़ गए हैं. आकिब के अलावा भी 6 अन्य खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम के कैम्प से जुड़ गए हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि आकिब नबी और 6 अन्य खिलाड़ियों को टीम इंडिया के कैम्प में बुलाया गया है. बताया गया कि गर्मी को देखते हुए टीम के 2 मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा 7 दिन के भीतर तीन मैच खेलेंगे और यात्रा भी करेंगे. ऐसे में उनके लिए नेट्स में बल्लेबाजों को अभ्यास करवाना बहुत कठिन काम होगा.

जहां तक आकिब नबी की बात है, उनका टेस्ट मैच में खेलना तय नहीं है लेकिन टीम प्रबंधन ने उनपर करीब से नजर बनाई हुई है. बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में आकिब नबी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने कुल 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में बड़ा योगदान दिया था. फिर भी टीम इंडिया में गुरनूर बराड़ को जगह मिली.

टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित करते समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने आकिब नबी को लेकर कहा था कि जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज के पिछले दोनों रणजी सीजन बेहतरीन रहे हैं, लेकिन भारतीय कंडीशंस को देखते हुए टेस्ट स्क्वाड में बहुत सारे तेज गेंदबाजों को एकसाथ मौका दिया जाना संभव नहीं है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल

आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल, कौन जीतेगा सीरीज? जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button