खेल

टीम इंडिया को हराने पर डेविड मिलर ने दिया अजीब बयान, कहा- ‘उस पर दबाव बनाने के इरादे से…’

David Miller Said On Neutralising Varun Chakaravarthy: भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को बेअसर साबित करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम की रणनीति के बारे में आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि इसके लिए बस शांत दिमाग, सीमित मूवमेंट और मजबूत इरादे की जरूरत थी. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रविवार यानी 22 फरवरी को इस अहम मुकाबले में 76 रन से हराया. फॉर्म में चल रहे चक्रवर्ती भारत के ‘ट्रंपकार्ड’ माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने चार ओवरों में 47 रन दिए. मिलर (35 गेंद में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंद में 45 रन ) ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की.

डेविड मिलर ने वरुण चक्रवर्ती पर दिया बयान

डेविड मिलर ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘मुझे लगता है कि ये पक्का करने के बारे में है कि अगर वरुण चक्रवर्ती खराब गेंद डालता है, तो हम उसे दूर खेल सकें. गेंद ज्यादा स्पिन भी नहीं हो रही थी तो ये सही रणनीति थी.’ उन्होंने आगे कहा,’एक बार फिर हमें लगा कि उस पर दबाव बनाना जरूरी है, क्योंकि वो हर विरोधी टीम के लिए खतरा साबित होता है. हमने इस पर बात की थी.’

टीम इंडिया को हराने पर डेविड मिलर ने कहा

डेविड मिलर ने अपनी पारी के बारे में कहा कि उन्होंने ‘बेसिक्स’ पर अमल किया जिससे अब तक उन्हें सफलता मिलती आई है. उन्होंने कहा,’ये सुनिश्चित करना था कि आप सरल चीजों पर और अपनी तैयारियों के बेसिक्स पर अडिग रहें. मेरा यही इरादा था. मेरी श्वास, विकेटों के बीच दौड़, सीमित मूवमेंट, ये सब छोटी-छोटी बातें हैं, लेकिन मैं इन पर फोकस करता हूं.’ इस जीत के बारे में उन्होंने कहा,’भारत को हराया जा सकता है. भारतीय टीम बेहतरीन है, लेकिन हम इस तरह के टूर्नामेंट में सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरल चीजों पर ध्यान दें और लक्ष्य से भटके नहीं. हमारी टीम काफी परिपक्व है और हमने साथ में काफी क्रिकेट खेला है.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button