मनोरंजन

जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर बात का रेफरेंस जरूरी है

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. उनकी शादी को ‘सिचुएशनशिप’ कहने वाली बात लोगों को अजीब लगी और देखते ही देखते यह मुद्दा वायरल हो गया. हालांकि, अब रकुल ने खुद इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है.

‘मजेदार लगता है…’

यूट्यूब चैनल जिंगाबाद को दिए इंटरव्यू में मजाक में जैकी ने कहा कि ‘हम शादीशुदा हैं, लेकिन हमारी केमिस्ट्री एक सिचुएशनशिप जैसी है.’ इस एक लाइन से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के बातें सामने आने लगी. इसी बीच रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘आज हम इस बात पर खूब हंसे कि कैसे एक घंटे की बातचीत में से सिर्फ एक लाइन अचानक हेडलाइन बन जाती है. मजेदार लगता है… लेकिन हर बार नहीं. हर बात का रेफरेंस जरूरी होता है, उसकी गहराई भी मायने रखती है. बातचीत को सिर्फ क्लिकबेट बनाकर पेश करना सही नहीं है. शायद अब समय आ गया है कि प्लेटफॉर्म्स भी उन कहानियों और नैरेटिव्स की जिम्मेदारी लें, जो वो लोगों तक पहुंचाते हैं.’

जैकी भगनानी के 'सिचुएशनशिप' वाले बयान पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हर बात का रेफरेंस जरूरी है

जैकी ने क्या कहा था?

जैकी ने भी इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर कहा था, ‘हम दोनों शादीशुदा हैं और एक-दूसरे के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं. लेकिन हमारे रिश्ते की सबसे खास बात ये है कि हम हर बात खुलकर एक-दूसरे से कह सकते हैं. हम दोनों जिंदगी में काफी कुछ देख चुके हैं और अब उन्हें किसी ऐसे पार्टनर की जरूरत नहीं है, जो उनकी कमी पूरी करे.’

रकुल ने भी इसी बात का समर्थन करते हुए कहा कि उनका रिश्ता एक-दूसरे पर निर्भर रहने वाला नहीं है. वे अपनी-अपनी जिंदगी में खुश रहना जानते हैं और एक-दूसरे को स्पेस देना भी उतना ही जरूरी मानते हैं. छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय वो जिंदगी की बड़ी और जरूरी चीजों पर ध्यान देना पसंद करते हैं.

रकुल और जैकी का रिश्ता 

बता दें कि रकुल और जैकी ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 फरवरी 2024 को शादी की थी. उनकी शादी गोवा में खूबसूरत तरीके से हुई थी, जिसमें सिख और सिंधी दोनों रीति-रिवाजों का मेल देखने को मिला था. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और फैंस ने उन्हें काफी पसंद भी किया था. वहीं रकुल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में बिजी है, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff ने दुबई में खरीदी प्राइम वॉटरफ्रंट प्रॉपर्टी, लग्जरी अपार्टमेंट में किया करोड़ों का निवेश

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button