मनोरंजन

‘जय हो’ एक्ट्रेस सना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन

Sana Khan Mother Passed Away: सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ में नजर आने वाली एक्टेस सना खान इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया. का निधन हो गया है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को दी है. एक्ट्रेस ने कहा कि , ‘मेरी मां काफी दुख सहकर अल्लाह के पास चली गई हैं..’

सना खान ने शेयर की भावुक पोस्ट

शोबिज छोड़ चुकी एक्ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बुरी खबर फैंस के साथ शेयर की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘मेरी प्यारी अम्मी, मिसेज सईदा कई दिनों तक खराब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट गई हैं. नमाज-ए-जनाज़ा ओशिवारा कब्रिस्तान में 09:45 बजे अदा की जाएगी. मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार होंगी..’’

‘जय हो’ एक्ट्रेस सना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन

शोबिज छोड़ चुकी हैं सना खान

बता दें कि सना खान सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से सुर्खियां बटोरी थी. इसके बाद वो ‘जय हो’ समेत कई फिल्मों में नजर आई. लेकिन फिर अचानक ही उन्होंने शोबिज छोड़ने का फैसला ले लिया और मौलाना मुफ्ती अनस शादी करके अपनी लाइफ में सेटल हो गई. आज एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं.

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सना खान

सना खान भले ही ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह चुकी हो, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. एक्ट्रेस फेमस स्टार्स के साथ पॉडकास्ट भी करती हैं. जिनकी वीडियोज खासा वायरल होती हैं.  सना के इंस्टा पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. जो उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें –

पति जहीर और बेस्टी हुमा संग सोनाक्षी सिन्हा ने खूब मचाया धमाल, एनिवर्सरी पार्टी से वायरल हुआ वीडियो

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button