उत्तर प्रदेशभारत

‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी’… ग्रेटर नोएडा में ससुराल छोड़ मायके चली गई पत्नी, बोली- पति नहीं रहा LPG गैस

‘जब सिलेंडर आएगा तब आऊंगी’… ग्रेटर नोएडा में ससुराल छोड़ मायके चली गई पत्नी, बोली- पति नहीं रहा LPG गैस

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की कमी अब घरेलू विवाद की वजह बन गई. गैस खत्म होने और नया सिलेंडर समय पर न मिलने से नाराज एक महिला अपने पति को छोड़कर मायके चली गई. महिला ने अपने पति पर लापारवाही का आरोप लगाया है. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र के भन्नातागा गांव निवासी दिनेश खुर्जा में एक बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता है. करीब 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले उसके घर का रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो गया था.

गैस खत्म होने के बाद महिला को लकड़ी और उपलों से खाना बनाना पड़ रहा था. आरोप है कि पति कई दिनों से नया गैस सिलेंडर लाने में लापरवाही बरत रहा था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद बढ़ता गया.

गैस न मिलने पर पत्नी ने छोड़ा घर

बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. नाराज होकर महिला ने साफ कह दिया कि अगर घर में गैस सिलेंडर नहीं आया तो वह ससुराल में नहीं रहेगी. इसी बीच सोमवार को महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर मायके चली गई और कहा कि जब तक घर में गैस सिलेंडर नहीं आएगा, वह वापस नहीं लौटेगी.

महिला के मायके जाने के बाद यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है. ग्रामीणों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और कई जगहों पर सप्लाई की कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

रिश्तों में बढ़ रहा तनाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की किल्लत अब कई परिवारों में विवाद की वजह बन रही है. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां घरेलू जरूरत की इस समस्या के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में खटास पैदा हो रही है.

हालांकि इस मामले में पीड़ित पति के द्वारा थाने पर कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच हर इलाकों और जिलों से ऐसी चौंकाने वाली खबरें निकलकर सामने आ रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button