उत्तर प्रदेशभारत

जंतर-मंतर में विपक्ष का जमावड़ा, केजरीवाल और डिंपल यादव समेत सोनम वांगचुक से मिले ये नेता, जानें किसने क्या कहा

जंतर-मंतर में विपक्ष का जमावड़ा, केजरीवाल और डिंपल यादव समेत सोनम वांगचुक से मिले ये नेता, जानें किसने क्या कहा

सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव.

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. आज 19वां दिन है, जब वो भूख हड़ताल पर हैं. गुरुवार को AAP से अरविंद केजरीवाल,सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज यहां पहुचें. इसके साथ ही सपा सांसद डिंपल भी पहुंचीं. डिंपल ने कहा, मुझे यकीन है और मैं युवाओं से अपील करना चाहती हूं कि आप सभी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक होने वाले मार्च में शामिल हों. यह आपके अधिकार और सम्मान की लड़ाई है. सपा सांसद ने कहा कि सोनम वांगचुक ने कहा है कि वो 20 तारीख को अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगे.

डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पेपर लीक और सोनम वांगचुक के मुद्दे को संसद में उठाएगी. समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों के साथ है. इस दौरान उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी की अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी. जंतर-मंतर से उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कहीं भी बुलडोजर चला सकती है लेकिन राम मंदिर में चंदा चोरी करने वालों पर वो बुलडोजर थम जाता है.

केजरीवाल ने क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं सोनम वांगचुक को सलाम करता हूं जो अपने लिए नहीं युवाओं के लिए पिछले 19 दिन से अनशन कर रहे हैं. हमारे देश में ऐसे बहुत से टीचर्स हैं, जब उन्होंने अपने-अपने स्टेट से आवाज उठाई तो उनको गिरफ्तार किया गया. उनकी आवाज़ को दबाया गया. मैं उनको भी सलाम करता हूं. सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लोगों के लिए भी कई बार अनशन किया. मैं उनको भी सलाम करता हूं.

बीजेपी को शिक्षा में भी सांप्रदायिकता दिखती है

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, भारतीय जनता पार्टी को शिक्षा में भी सांप्रदायिकता दिखती है. शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा के बाद मिलने वाली नौकरी इस पार्टी के एजेंडे में है ही नहीं. ये पार्टी अपने अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के अवैधानिक भवनों को कब ढहाएगी? जब संगी-साथी ही अपंजीकृत हैं तो उनके भवन, कार्यालय और संस्थान कैसे जायज होंगे?

सोनम वांगचुक से अखिलेश की क्या बात हुई थी?

बता दें कि डिंपल यादव के जंतर-मंतर पर पहुंचकर सोनम वांगचुक से मिलने से पहले अखिलेश यादव ने बीते दिनों एक्टिविस्ट से बात की थी. इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट किया था, जिसमें कहा था कि सोनम वांगचुक से फोन पर बात करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना. उनसे अनशन तोड़ने की अपील की. उनके सत्याग्रह को हमारा खुला समर्थन है.

‘जनहित में इस आग्रह पर विचार करें’

अखिलेश ने कहा, हमारा मानना है कि वो जनहित में इस आग्रह पर विचार करें. देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की आकांक्षा भी यही है क्योंकि उनके नैतिक बल की देश को बहुत जरूरत है. इसलिए वो पूरी दुनिया से आ रहे निवेदनों को स्वीकार करते हुए अपना अनशन तोड़े दें. फिर कुछ दिनों का स्वास्थ्य लाभ लें. नई ऊर्जा का संचय करके फिर नए आंदोलन में जुट जाएं.

राकेश टिकैत ने भी की सोनम से मुलाकात

डिंपल के अलावा गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत ने भी सोनम से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि आपके आंदोलन को हमारा पूरा समर्थन है. वे (बीजेपी) लोग आपको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आप डटे रहना. 20 तारीख के लिए भी हमारा समर्थन है. ट्रैक्टर ट्रॉली यहां नहीं हैं लेकिन तैयार खड़े हैं. तानाशाही का अंत होगा. तानाशाह सरकार को बात करनी चाहिए.

जीतेन्द्र भाटी

जीतेन्द्र भाटी

करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉलिटिक्स, क्राइम, सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग. BAG Films की नर्सरी से IBN7, आज़ाद न्यूज़, प्रज्ञा TV, 4 रियल न्यूज, Focus News और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया होते हुए देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में खबरों के बीच सफर जारी.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button